
Leopard Enter the colony : महानगर के पॉश इलाके में घुसा तेंदुआ,कालोनी में फैली दहशत
Leopard Enter the colony दिल्ली रोड स्थित पॉश इलाके पल्लवपुरम में तेंदुआ घुस आया। तेंदुआ पल्लवपुरम के फेस 2 के क्यू पाकेट में दिखाई दिया। जो कि एक पेंड पर चढ़ा था उसके बाद वह पेड़ से उतरकर गन्ने का जूस निकालने वाली मशीन के नीचे घुसकर बैठ गया। लोगों ने तेंदुआ दिखाई देने पर शोर मचाया। सीसीटीवी फुटेज में भी जानवर के तेंदुआ होने की पुष्टि हुई है। इसकी जानकारी वन विभाग को दी गई। आज शुक्रवार को लोगों ने तेंदुआ को अपने मोबाइल में कैच किया। तेंदुआ ने पास में घूमते एक कुत्ते पर हमला करने की कोशिश की। लेकिन कुत्ते ने फुर्ती दिखाई और वह वहां से भाग गया। शहर में तेंहुआ होने की सूचना वन विभाग को दे दी गई है। वन विभाग की टीम जब तक मौके पर पहुंची तेंदुआ भाग गया था। वन विभाग का कहना है कि यह एक घनी और पॉश कॉलोनी है। ऐसे में तेंदुए का होना खतरनाक साबित हो सकता है। इसको लेकर वन विभाग ने अब तेंदुआ को पकड़ने का प्लान बनाया है।
लोगों ने तेंदुआ को देखकर उसको भगाने की कोशिश की तो वह एक घर के भीतर दीवार फांदकर घुसने की कोशिश करने लगा। कालोनी के लोग हाथ में लाठी डंडे लेकर तेंदुआ को भगाने के लिए एक जगह एकत्र हो गए। लेकिन तेंदुआ पेड़ से उतरकर मकानों के किनारे से होता हुआ आगे जंगल के भीतर चला गया। तेंदुए के डर से लोग अपने-अपने घरों में दुबके हैं। उन्हें डर है कि कहीं तेंदुआ किसी पर हमला न कर दे।
जिस इलाके में तेंदुआ छिपा बैठा था और निकल कर भागा है वहां जमीन और दीवारों पर तेंदुए के पंजे के निशान दिखाई दे रहे हैं। तेंदुए की लोकेशन कहा है इसकी जानकरी वन विभाग की टीम कर रही है। मामले की जानकारी लगते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई और सर्चिंग कर तेंदुए की तलाश में जुटी हुई है। तो वहीं स्थानीय लोगों ने बताया कि वह गांव की ओर गया है। मेरठ के आसपास के इलाकों में इससे पहले भी कई बाद तेंदुआ देखा गया है।
Published on:
04 Mar 2022 10:46 am
बड़ी खबरें
View Allमेरठ
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
