17 जनवरी 2026,

शनिवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Leopard enter Meerut : तेंदुआ आधा घंटे तक मचाता रहा उत्पात पिंजरा तोड़कर हुआ गायब,पूरे इलाके में दहशत

Leopard enter Meerut मेरठ की पॉश कॉलोनी में घुसे तेंदुए ने खूब दहशत फैलाई। भीड़ ने तेंदुए को चारों ओर से घेर लिया। लेकिन तेंदुआ भीड़ के भीतर घुस गया तो लोग इधर—उधर भागने लगे। करीब आधा घंटे तक तेंदुआ कॉलोनी में उत्पात मचाता रहा। लेकिन न तो वह वन विभाग के कब्जे में आया और न लोग ही उसे काबू में कर सके।

less than 1 minute read
Google source verification

मेरठ

image

Kamta Tripathi

Mar 04, 2022

Leopard enter Meerut : तेंदुआ आधा घंटे तक मचाता रहा उत्पात पिंजरा तोड़कर हुआ गायब,पूरे इलाके में दहशत

Leopard enter Meerut : तेंदुआ आधा घंटे तक मचाता रहा उत्पात पिंजरा तोड़कर हुआ गायब,पूरे इलाके में दहशत

Leopard enter Meerut मेरठ जिले में यह पहला मौका नहीं है जबकि तेंदुआ रिहायशी इलाके में घुस आया हो। इससे पहले भी मेरठ के कई गांव और महानगर की बाहरी कालोनियों में दहशत फैला चुका है। आज पल्लवपुरम जैसी पॉश कालोनी में घुसा तेंदुआ आधा घंटे तक उत्पात मचाता रहा। उसको पकड़ने के इंतजाम किए गए। लेकिन सभी इंतजार तेंदुए की फुर्ती और चालाकी के आगे बेकार साबित हुए। तेंदुआ भीड़ के भीतर घुस गया और जमकर उत्पात मचाता रहा। तेंदुआ पिंजरा तोड़कर गायब हो गया है। अब पूरे इलाके में दहशत है।

लोगों ने घरों के भीतर बच्चों को कैद कर दिया है। हाथ में लाठी डंडे लेकर लोग चल रहे हैं। वहीं वन विभाग की एक पूरी टीम पिंजरा लेकर तेंदुआ पकड़ने के लिए प्लान बना रही है। तेंदुआ को पकड़ने का प्रयास कर रही वन विभाग की टीम ने रणनीति बनाई है। तेंदुआ को देखने के लिए मौके पर बड़ी संख्‍या में लोगों की भीड़ लाठी डंडे लेकर मौजूद हैं। वन विभाग एसडीओ वन सुभाष चौधरी एक दर्जन लोगों की टीम के साथ मौके पर उपस्थित रहे।

यह भी पढ़े : Leopard Enter the colony : महानगर के पॉश इलाके में घुसा तेंदुआ,कालोनी में फैली दहशत

बता दें कि कई वर्ष पूर्व भी महानगर में तेंदुआ आ जाने से अफरातफरी मच गई थी। कई दिनों तक तेंदुआ वन विभाग की टीम को परेशान करता रहा था। मेरठ के कैंट इलाके में घुसे तेंदुआ को एक कमरे में भी बंद कर दिया था। लेकिन वह बंद कमरे से भी निकलकर भाग गया था। उस तेंदुआ को काफी मशक्‍कत के बाद पकड़ा जा सका था। मेरठ में केले वाली कोठी में भी एक बार तेंदुआ घुसा था।