16 मार्च 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

LIC ने अपने ग्राहकों दी एक और बेहतर सुविधा, जानकर आप भी करेंगे तारीफ

Highlights: -एलआईसी एप योजना में मिलेगी ढेरो सुंविधाएं -देश की कसी भी शाखा से दावा भुगतान कर सकेंगे ग्राहक

less than 1 minute read
Google source verification

मेरठ

image

Rahul Chauhan

Feb 10, 2021

If you want to earn from LIC IPO, then open demat account quickly

If you want to earn from LIC IPO, then open demat account quickly

पत्रिका न्यूज नेटवर्क

मेरठ। एलआईसी ने अपने ग्राहकों को एक और बेहतर सुविधा से लैस कर दिया है। इस सुविधा के अनुसार अब एलआईसी की पालिसी पूरी होने पर ग्राहक किसी भी शाखा पर दावा भुगतान कर सकते हैं। भारतीय जीवन बीमा निगम मेरठ की पांडव नगर ब्रांच के असिस्टेंट मैनेजर संजय शर्मा ने बताया कि वर्तमान में एलआइसी की हिस्सेदारी 70 फीसद से अधिक हो चुकी है। जल्द ही देश में किसी भी शाखा से दावा भुगतान की व्यवस्था शुरू होने वाली है। ग्राहकों की सुविधाओं के मद्देनजर माइ एलआइसी एप की शुरुआत की गई है। जिसमें ग्राहकों को एक ही स्थान पर पॉलिसी स्टेटस, लोन सुविधा, और सरेंडर वेल्यू की जानकारी हो रही है।

यह भी पढ़ें: किसान आंदोलन: कांग्रेस ने कई जगह लगाई किसान चौपाल, कार्यकर्ताओं को सौंपी बड़ी जिम्मेदारी

उन्होंने बताया कि एलआइसी द्वारा रोजगार मुहैया कराने के मकसद से एजेंसी रिक्रूटमेंट पर काम किया जा रहा है। इस संबंध में सभी मंडल प्रबंधकों को निर्देश जारी कर दिए गए हैं। एलआईसी अपने ग्राहकों के भरोसे को और मजबूत बनाने के लिए सुविधाओं को और अधिक बेहतर बनाने पर काम कर रहे हैं। एलआइसी के उत्तर मध्य क्षेत्र ने कोरोना काल में भी शानदार परफॉरमेंस दी है। मौजूदा समय में 20 लाख पॉलिसी की गई हैं। इस लक्ष्य को हासिल कर यह मेरठ क्षेत्र पांचवें स्थान पर पहुंच गया है।

यह भी पढ़ें: नाेएडा की कंपनी में सुरक्षाकर्मी काे गाेली मारकर लुटेरा फरार, सीसीटीवी कैमरा में कैद हुई घटना

कुछ ऐसे करें एप इंस्टाल

माइ एलआइसी एप को कोई भी अपने एंड्रायड मोबाइल फोन पर डाउनलोड कर सकता है। इसके लिए आपको गूगल प्ले स्टोर पर जाना होगा। यहां माइ एलआइसी एप टाइप कर उसे डाउनलोड करना होगा। एप इंस्टाल करने में जो जानकारी मांगी जाएं, उसे आप द्वारा अनिवार्य रूप से भरना होगा।