बद्रीनाथ/मेरठ। एक चाय का कप 15 रुपये, बिसलेरी पानी की बोतल 25 रुपये, दाल फ्रार्इ 150 रुपये, एक तवा रोटी 15 रुपये, प्रति नान 15 रुपये, सामान्य खाने की थाली 150 रुपये, पंजाबी थाली 250 रुपये, मारवाड़ी थाली 250 रुपये, प्लेन डोसा 100 रुपये, मसाला डोसा 120...। उत्तराखंड के बद्रीनाथ धाम के रेस्टोरेंट-होटलों में यहां पहुंचने वाले श्रद्धालु बड़ी कीमत पर खाना खा रहे हैं। एेसे में 19 मर्इ को बद्रीनाथ धाम के एक रेस्टोरेंट में शुरू हुर्इ 'मोदी जी थाली' श्रद्धालुआें को खूब लुभा रही है। वर्षों से बद्रीनाथ की यात्रा करने वालों के लिए यह थाली बिल्कुल नर्इ है। यहां पौड़ी गढ़वाल रेस्टोरेंट में यह थाली इसी साल 19 मर्इ से शुरू की गर्इ थी। श्रद्धालु 120 रुपये की 'मोदी जी थाली' बेहद पसंद कर रहे हैं। इस थाली में खाने की वे चीजें हैं, जिन्हें बद्रीनाथ धाम में आने वाले श्रद्धालु यहां खाने के लिए तरसते थे।