
liquor tender
मेरठ। कोरोना संक्रमण के कारण मेरठ जनपद रेड जोन में है। सोमवार को शर्तों के साथ रेड जोन में भी सोशल डिस्टेंसिं के साथ एकल शराब की दुकानें खुलनी थी। इसकी रविवार की शाम को तैयारी भी कर ली गई थी, लेकिन फिर कुछ ही घंटों में ऐसा कुछ हुआ कि शराब की दुकानें खोलने समेत कई निर्णयों को जिला प्रशासन ने स्थगित दिया। इससे शराब के शौकीनों का झटका लगा है। साथ ही सोमवार से शहरी क्षेत्र में जबरदस्त सख्ती बढ़ा दी गई।
दरअसल, रविवार की रात को मेरठ में एक साथ 26 कोरोना पॉजिटिव मरीज मिलने के कारण डीएम अनिल ढींगरा ने रात में ही अफसरों की बैठक बुलाई। क्योंकि एक दिन में 26 संक्रमित मरीज मेरठ में नहीं मिले थे। इसके बाद बैठक में निर्णय लिया गया कि कोरोना संक्रमण के फैलाव को देखते हुए फिलहाल पूर्ववत स्थिति ही रहेगी। जनपद में अभी तक कुल 142 संक्रमित मरीज मिले हैं। इनमें सात की मौत हो चुकी है, जबकि 53 मरीज ठीक हो गए हैं।
फिलहाल जनपद में कोरोना के संक्रमण की स्थिति को देखते हुए ये आसार लग भी कम ही रहे है कि अभी छूट मिल पाएगी। जिला आबकारी अधिकारी आलोक कुमार ने बताया कि शराब की दुकानें खोलने के बारे में फैैसला डीएम ही ले सकते हैं। आबकारी विभाग दुकान खुलने से पहले उनकी वीडियो रिकार्डिंग कराएगा। उसके बाद ही दुकान खोली जा सकेंगी। रविवार को डीएम ने सभी विभागों के अधिकारियों की बैठक ली थी। जिसमें उन्होंने सोशल डिस्टेंसिंग का हवाला देते हुए शराब की दुकानों को न खोलने का आदेश दिया था। स्थिति की समीक्षा करने के बाद शराब की दुकानें खोले जाने का निर्णय होगा।
Published on:
04 May 2020 02:27 pm

बड़ी खबरें
View Allमेरठ
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
