दूसरे चरण में उत्तर प्रदेश की आठ सीटों पर 26 अप्रैल को मतदान होना है। ये सीटें हैं- अमरोहा, मेरठ, बागपत, गाजियाबाद, गौतमबुद्ध नगर, बुलंदशहर, अलीगढ़ और मथुरा। चुनाव की तारीखों की घोषणा होते ही आचार संहिता लागू हो गई है।
7 चरणों में लोकसभा चुनाव, पहले फेज में यूपी की ये 8 सीटों पर होगा मतदान
उत्तर प्रदेश में कुल कितने वोटर्स?चुनाव आयोग का ओर से अभी तक यूपी के मतदाताओं को लेकर जानकारी नहीं आई है। राज्य में हुए 2022 के विधानसभा चुनाव में कुल मतदाताओं की संख्या 15,02,84005 था। इनमें से 24,03,296 मतदाता 80 वर्ष से अधिक आयु के थे। पुरुष मतदाता कुल 8,04,52,736 थे जबकि महिलाओं की संख्या 6,98,22,416 थी. प्रदेश में कुल 8853 थर्ड जेंडर के वोटर थे।