
मेरठ के थाना कंकरखेड़ा क्षेत्र के बाईपास स्थित JP Hotel से मृतक प्रेमी युगल के शवों को पोस्टमार्टम के लिए लेकर जाते पुलिसकर्मी।
मेरठ के कंकरखेडा बाईपास स्थित होटल के कमरे में प्रेमी युगल आमिर और साजिदा बंद थे। दोनों ने फैसला कर लिया था कि अब वो जिंदा घर वापस नहीं लौटेंगे। साजिदा के गले में फांसी का फंदा डालकर आमिर ने उसके घर फोन करके कहा, साजिदा होटल में मेरे साथ है उसको ले जाओ।' इसके बाद आमिर ने अपने भी गले में दुपटटे का फंदा बनाकर डाला और दोनों ने एक दूसरे का हाथ थामकर इस दुनिया को विदा कह दिया। रात में जब पुलिस कमरे में पहुंची तो दोनों के शव फंदे पर लटक रहे थे और आमिर और साजिदा ने एक दूसरे का हाथ थामा हुआ था। पुलिस कर्मियों ने काफी कोशिश के बाद दोनों के हाथ एक दूसरे से अलग करवाए और शवों को Postmartem के लिए भेजा।
मुजफ्फरनगर के रतनपुरी थाना क्षेत्र के रियावली गांव निवासी आमिर (20) और साजिदा (19) दोनों एक दूसरे से बेहद प्रेम करते थे। दोनों शादी करना चाहते थे। लेकिन दोनों के परिजन इसके लिए राजी नहीं थे। इसी बीच प्रेमी युगल दो अक्टूबर को घर से फरार हो गया। साजिदा के परिजनों ने आमिर के खिलाफ उसके अपहरण की रिपोर्ट दर्ज करा दी। दोनों प्रेमी युगल भागकर मेरठ के थाना कंकरखेडा क्षेत्र में बाईपास स्थित होटल जेपी में कमरा लेकर रह रहे थे। आमिर को जब गांव से जानकारी मिली कि उसके खिलाफ साजिदा के अपहरण की रिपोर्ट दर्ज करा दी गई है तो उसने ये बात साजिदा को बताई। इसके बाद दोनों ने साथ मरने का फैसला कर लिया।
दोनों प्रेमी युगल ने फांसी लगाकर जान दे दी। दोनों के शव कंकरखेड़ा के सरधना रोड पर जेपी होटल के बाथरूम में दुपट्टे से लटके मिले। आत्महत्या की सूचना पर रतनपुरी थाना पुलिस और मृतकों के परिजन मेरठ पहुंच गए। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
सूत्रों की माने तो रियावली गांव के आमिर और शाहिदा के बीच काफी समय से प्रेम प्रसंग चल रहा था। दोनों शादी करना चाहते थे। तीन दिन पहले दोनों के परिजनों को इसकी जानकारी हुई तो उन्होंने विरोध किया। सीओ दौराला अभिषेक पटेल ने बताया कि मुजफ्फरनगर पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।
Published on:
05 Oct 2023 08:07 am
बड़ी खबरें
View Allमेरठ
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
