1 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Lockdown में प्रेमी युगल ने छोड़ा अपना घर और पहुंच गए थाने, पुलिस से लगाई ये गुहार

Highlights मेरठ के सरधना थाने में पहुंचा प्रेमी युगल एक साल से चल रहा था दोनों में अफेयर पुलिस ने दोनों के परिवारवालों को बुलाया  

2 min read
Google source verification
meerut

मेरठ। दुनिया भर में कोरोना का खौफ छाया हुआ है। लॉकडाउन के चलते लोग घरों में कैद हैं। ऐसे में प्रेमी युगल केे घर छोडऩे का मामला सामने आया है। मेरठ के कंकरखेड़ा क्षेत्र की युवती ने अपना घर छोड़ दिया और प्रेमी को भी सूचना देकर अपने पास बुला लिया। इसके बाद दोनों ने थाने पहुंचकर अपने अपने घरवालों से खतरा बताया और मदद की गुहार लगाई।

यह भी पढ़ेंः मेहमानों को कोरोना संक्रमण से बचाने केे लिए ग्रामीणों ने अपनाया ये तरीका, सोशल डिस्टेंस का रख रहे ख्याल

बताते हैं कि सरधना क्षेत्र का युवक घरों में पेंट, पुताई कराने का काम करता है। करीब एक साल पहले उसने कंकरखेड़ा स्थित एक घर में काम किया था। इसी दौरान युवक इस घर में रहने वाली युवती से घुलमिल गया। फिर दोनों में लंबी बातचीत का सिलसिला शुरू हुआ और दोनों में प्यार हो गया। इस लंबे रिश्ते के बाद दोनों ने शादी के बंधन में बंधने का फैसला किया। दोनों ने अपने-अपने परिजनों से बातचीत की तो युवक के घरवाले तो शादी के लिए मान गए, लेकिन युवती ने घरवालों ने शादी से इनकार कर दिया। युवती अपने परिजनों के फैसले से बिल्कुल भी खुश नहीं थी। इसीलिए उसने शुक्रवार को घर छोड़ दिया। युवती सरधना पहुंची और युवक को फोन कर दिया कि वह अपना घर छोड़कर आ गई है तुम भी आ जाओ।

यह भी पढ़ेंः Lockdown 3: शराब की दुकानें खोलने की थी तैयारी, ऐन वक्त पर शौकीनों को लगा जोरदार झटका

इसके बाद प्रेमी युगल सरधना कोतवाली पहुंच गए। दोनों ने पुलिस को पूरे मामले की जानकारी दी और अपने-अपने परिजनों से जान का खतरा बताया। पुलिस ने मामले के समाधान के लिए दोनों के परिजनों को थाने बुला लिया और प्रेमी युगल को समझाने का प्रयास किया, सोमवार की दोपहर तक भी दोनों पक्षों में कोई समाधान नहीं हुआ था। युवती ने भी अपने घर जाने से इनकार कर दिया। थानाध्यक्ष उपेंद्र मलिक का कहना था कि प्रेमी युगल और दोनों के परिजनों को समझाया जा रहा है। मामला निपटता है तो ठीक वरना आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Story Loader