इस गांव के बाहर एक प्राइमरी स्कूल है। इस प्राइमरी स्कूल में ग्रामीणों ने चारपाई और बिस्तर डाले हुए हैं। गांव में अगर कोई बाहरी व्यक्ति या किसी का कोई रिश्तेदार आ रहा है तो उसको इसी प्राइमरी स्कूल में मेहमान बनकर रहना पड़ रहा है। हालांकि खाने-पीने का पूरा इंतजार उस घर के लोगों को करना होता है, जिसका वह मेहमान है, लेकिन उसे रहना इसी प्राइमरी स्कूल में होता है। गांव के युवक बबलू ने बताया कि हमने अपने गांव को कोरोना से मुक्त करने के लिए ही यह व्यवस्था बनाई है।