आंधी बारिश के कारण आम और गेहूं की फसल को काफी नुकसान पहुंचा है। कृषि वैज्ञानिक डा. सत्येंद्र कुमार खारी का कहना है कि इस समय वेस्ट यूपी में 10 से 15 प्रतिशत गेहूं की कटाई चल रही है। काफी फसल थ्रेसिंग के लिए खेतों में पड़ी है। मेरठ के भावनपुर क्षेत्र के दतावली, मानपुर, किनानगर, अब्दुल्लापुर में आम की फसल को काफी नुकसान पहुंचा है। उनका कहना है कि आने वाले दिनों में भी बारिश होने के आसार हैं, इससे नुकसान और अधिक बढ़ जाएगा। मौसम वैज्ञानिक डा. एन. सुभाष का कहना है कि पश्चिमी विक्षोभ का असर अभी बना हुआ है। अगले 48 घंटों में आंधी और बारिश के आसार बने हुए हैं। दो दिन तक मौसम स्थिर बना रहेगा।