9 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

LPG Price Today: एलपीजी सिलेंडर के दामों में 171 रुपए की कटौती, जानिए यूपी के शहरों का भाव

यूपी सहित पूरे देश में आज एलपीजी कामर्शियल गैस सिलेंडर के दामों में 171 रुपए कम कर दिए हैं।

less than 1 minute read
Google source verification

मेरठ

image

Kamta Tripathi

May 01, 2023

,

LPG Price Today: एलपीजी सिलेंडर के दामों में 171 रुपए की कटौती, जानिए यूपी के शहरों में दाम,LPG Price Today: एलपीजी सिलेंडर के दामों में 171 रुपए की कटौती, जानिए यूपी के शहरों में दाम

मेरठ सहित यूपी में आज सरकार ने एलपीजी कामर्शियल सिलेंडर के दाम में कटौती की है। एलपीजी कामर्शियल सिलेंडर में दाम कम करने के बाद आज सभी शहरों में गैस सिलेंडर के दाम बदल गए हैं। हालांकि सरकार ने आज सिर्फ कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर के दामों मेें कमी की है। जबकि घरेलू रसोई गैस की कीमत में कोई बदलाव नहीं किया है।

आज बदले दाम के मुताबिक लखनऊ में एलपीजी कामर्शियल सिलेंडर की कीमत 1,959 रुपए हो गई है। इससे पहलेे इसकी कीमत 2,130 रुपए प्रति सिलेंडर थी।

इसी तरह से कानपुर में अब एलपीजी कामर्शियल सिलेंडर की कीमत 1965 रुपए, गोरखपुर में 1985, प्रयागराज में एलपीजी कामर्शियल सिलेंडर की कीमत 1990, नोएडा में एलपीजी कामर्शियल सिलेंडर के दाम 1856.50 रुपए और गाजियाबाद में इसकी कीमत अब 1858.50 रुपए हो गई है।

यह भी पढ़ें : Weather Update: बारिश से 30 डिग्री के नीचे आया पारा , रविवार को जानिए मौसम अपडेट

मेरठ में एलपीजी कामर्शियल सिलेंडर के दाम 1855.50 रुपए हो गए हैं। एलपीजी कामर्शियल सिलेंडर के नए दाम तेल कम्पनियों ने वेबसाइट पर अपडेट कर दिए हैं।

बता दें कि हर महीने की एक तारीख को सरकारी तेल गैस के दामों में बदलाव करती हैं। इससे पहले एक अप्रैल 2023 को भी कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर के दाम में कटौती हुई थी। तब गैस सिलेंडर करीब 92 रुपये सस्ता हुआ था।

जबकि मार्च में एलपीजी कामर्शियल सिलेंडर के दाम करीब 350 रुपये से अधिक बढ़ाए गए थे।