Meerut News: मेरठ के गढ़ रोड स्थित एक फर्नीचर शोरूम में दिवाली की रात भीषण आग लग गई। फर्नीचर शोरूम में लगी आग ने बराबर में बने अस्पताल को भी अपनी चपेट में ले लिया। गनीमत रहीं कि समय से फायर बिग्रेड की गाड़ियां पहुंच गई और फर्नीचर में लगी आग को काबू कर अस्पताल को भीषण हादसे से बचा लिया। जिस समय फर्नीचर शोरूम में आग लगी उस दौरान पास के अस्पताल में दर्जनों मरीज भर्ती थे।