
Major power fault in Meerut : बारिश से मेरठ में हुआ बड़ा बिजली फाल्ट रात भर अंधेरे में रहे पॉश इलाके, इनवर्टर फेल
Major power fault in Meerut मेरठ में बारिश से बिजली का बड़ा फाल्ट हुआ है। जागृति विहार उप केंद्र की विद्युत लाइन पर पेड़ गिरने से पूरा शास्त्री नगर और जागृति विहार के इलाकों की बिजली गुल हो गई। बरसात के कारण ना तो पेड़ हटाया जा सका और ना विद्युत तारों की मरम्मत की जा सके। जिसके कारण शास्त्री नगर, जागृति विहार समेत आसपास के कई इलाके रात भर अंधेरे में ही रहे। सुबह लोग नींद से उठे तो घरों में लगे इनवर्टर जवाब दे गए। जिसके चलते लोगों के मोबाइल डिस्चार्ज हो गए और बिजली नहीं आने से पीने के पानी की समस्या खड़ी हो गई। नगरीय विद्युत वितरण खंडहर द्वितीय के अधिशासी अभियंता ने बताया कि विद्युत लाइन की मरम्मत कराई जा रही है। जल्द ही बिजली आपूर्ति सुचारू होगी।
पेड़ गिरने से रात 12 बजे से बिजली आपूर्ति बंद हुई है। बरसात से मेंटीनेंस कार्य प्रभावित हुआ है। बता दे मेरठ और आसपास के जिले मानसूनी बारिश से सराबोर हो गए है। इस बार सितंबर माह के अंत में मानसून बारिश देखने को मिल रही है। पिछले एक सप्ताह से पूरे पश्चिमी उत्तर प्रदेश में बारिश हो रही है। गुरुवार की रात से शुरू बारिश का सिलसिला आज शुक्रवार की सुबह तक जारी है।
मेरठ में गुरुवार को अधिकतम तापमान 29.4 और न्यूनतम तापमान 23.1 डिग्री रहा। बागपत में डीएम ने भारी वर्षा की संभावना के चलते सभी बोर्ड के स्कूलों में कक्षा 1 से 8 तक शुक्रवार को अवकाश घोषित कर दिया है। मेरठ में लगातार छठे दिन आज शुक्रवार को बारिश जारी है। गुरुवार को शाम तक 15 मिमी बारिश रिकॉर्ड हुई। भारतीय कृषि प्रणाली अनुसंधान संस्थान मोदीपुरम के मौसम विज्ञानी डा. एन. सुभाष ने बताया कि सितंबर के तीसरे सप्ताह में 2016 के बाद बारिश हुई है। मेरठ में गुरुवार तक 95 मिमी वर्षा रिकॉर्ड की जा चुकी है। आज शुक्रवार को सुबह से बारिश हो रही है। मौसम विज्ञानियों के मुताबिक 25 सितंबर तक बारिश जारी रहने की संभावना है।
Published on:
23 Sept 2022 01:07 pm
बड़ी खबरें
View Allमेरठ
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
