Highlights दही का शाही पनीर बनाना है बहुत आसान 10 से 15 मिनट में बना सकते हैं शाही पनीर सेहत के लिए भी दही शाही पनीर है लाभदायक
मेरठ। Tasty Tasty में आज हम आपको दही का शाही पनीर बनाना सिखाएंगे। यह सेहत के साथ आपको नए स्वाद का अनुभव कराएगा। दही का शाही पनीर बनान बिल्कुल आसान है। यह घर में केवल 10 से 15 मिनट में तैयार किया जा सकता है। मनीषा हमें दही का पनीर बनाना बता रही हैं।
आवश्यक सामग्री
पनीर 250 ग्राम, दही 250 ग्राम, 4 प्याज का पेस्ट, 4 टमाटर का पेस्ट, घी या तेल, जीरा, साबुत गरम मसाला, नमक, पिसी लाल मिर्च, पिसी काली मिर्च, पिसा धनिया।
बनाने की विधि
दही का शाही पनीर बनाने के लिए पहले कढ़ाई में तेल या घी डालकर जीरा और साबुत गर्म मसाले को तलते हैं। इसके बाद प्याज के पेस्ट डालते हैं। जब यह भूरेपन पर आए तो टमाटर का पेस्ट कढ़ाई में डालते हैं। सभी को तलने के बाद नमक, लाल मिर्च, धनिया और पिसी काली मिर्च को डालकर पांच मिनट तक आंच लगाते हैं। इसके बाद दही और उसके बाद पनीर के पीस इस तैयार ग्रेवी में डालते हैं। लगभग पांच से सात मिनट तक इसे आंच पर रखते हैं। इस तरह आपका दही वाला शाही पनीर तैयार हो जाता है।