मेरठ की साइबर क्राइम सेल ने एक अधेड़ उम्र के व्यक्ति को काफी मशक्कत के बाद गिरफ्तार किया है। इसका नाम शमीम अहमद है, जो ज्यादा पढ़ा लिखा भी नहीं है आैर लिसाड़ी गेट इलाके में रहता है। इसने अपने पड़ोस की रहने वाली महिला की बड़ी आसानी से फर्जी फेसबुक आईडी बना ली और महिला के व्हाट्सएेप की डीपी का फोटो फेसबुक पर अपलोड कर दिया आैर महिला की इस फर्जी फेसबुक आर्इडी से लोगों के सम्पर्क में रहा आैर इस महिला की छवि धूमिल करता रहा। इससे परेशान होकर महिला ने शिकायत की तो साइबर सेल ने बड़ी मशक्कत के साथ पकड़ा। इसको पकड़ने के लिए इसके सिस्टम का आईपी एड्रेस तलाश करना चाहा तो अमेरिका फेसबुक को ऑफिस में मेल करके जानकारी ली गई, जिसके बाद ये गिरफ्त में आ सका। साइबर सेल के लोगों ने जब पूछताछ की तो सच्चार्इ जानकार उन्होंने भी माथा पकड़ लिया।