जानाकारी के मुताबिक, ऋषिपाल का सोनिया के साथ प्रेम प्रसंग था। दोनों 5 साल से लिव इन रिलेशन में रह रहे थे। इनका एक 3 साल का बेटा भी है। कपल ने करीब बीस दिन पहले यहां किराए का मकान लिया था। मंगलवार सुबह मकान मालिक सहीराम टहलते हुए अपने मकान पहुंचे। बाहर सोनिया का बेटा खेल रहा था। सहीराम घर के अंदर गए तो बेड पर सोनिया की डेड बॉडी पड़ी थी। उन्होंने तुरंत बाहर आकर पड़ोसियों और पुलिस को मामले की जानकारी दी। मौके पर पहुंचे सीओ ब्रहमपरी अखिलेश भदौरिया ने बताया, बिस्तर के अलावा कमरे में कई जगह खून के निशान थे। डेड बॉडी के पास ही खून से सना एक फावड़ा रखा था, साथ ही वहां कंडोम भी रखा मिला है। जिसे पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया है। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। वहीं, मृतका के परिजनों का आरोप है कि ऋषिपाल ने सोनिया की हत्या की और फरार हो गया। इधर, पुलिस मामले में केस दर्ज कर आरोपी की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है।