17 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

भैंस के साथ शराबी कर रहा था ऐसा काम, जिसने भी देखा रह गया हैरान

मालिक ने दर्ज कराई थाने में रिपोर्ट। जिले में पहली बार आई ऐसी घटना से पुलिस भी हैरान। भैंस का नहीं हो सकता मेडिकल।

2 min read
Google source verification

मेरठ

image

Rahul Chauhan

May 30, 2021

637a3eb2-6df3-48ef-924b-ab40730527d1.jpeg

मेरठ। जिले में एक ऐसी अमानवीय घटना सामने आई है, जिसने लोगों को शर्मसार कर दिया है। शराब के नशे में एक युवक ने भैस के साथ दुष्कर्म किया। मामला पुलिस के संज्ञान में आया तो पुलिस भी हैरान हो गयी है। जांच में यह बात सामने आई है कि है घटना सही पाई है। भैंस मालिक की तहरीर के आधार पर पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है। देर रात पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

यह भी पढ़ें: बगैर मास्क के घूम रहे दरोगा जी को पकड़ दूसरे दरोगा ने काट दिया एक हजार का चालान

घटना मेरठ के जानी थाना क्षेत्र की है। भैंस मालिक रुमाल सिंह ने थाने में तहरीर देते हुए आरोप लगाया कि गांव निवासी सुमित को उसने अपनी भैंस के साथ दुष्कर्म देखा है। विरोध करने के बाद आरोपी ने गाली-गलौज की और मारपीट की। भैंस मालिक ने आरोप लगाया कि आरोपी को ऐसी घिनौनी हरकत करते हुए पड़ोस के कई अन्य लोगों ने देखा है।

सूचना पर इंस्पेक्टर जानी संजय वर्मा मौके पर पहुंचे और घटना की छानबीन की। पुलिस ने भैंस मालिक की तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। इंस्पेक्टर संजय वर्मा ने बताया कि आरोपी सुमित निवासी जानी को गिरफ्तार कर लिया गया है। उससे पूछताछ की जा रही है। इंस्पेक्टर ने बताया कि भैंस मालिक की तहरीर के आधार पर एफआईआर दर्ज की गई है। न्यायालय में पेश कर आरोपी को जेल भेजा जाएगा। पता चला है कि आरोपी शराब के नशे में था। उसने घिनौनी हरकत करना कबूल किया है।

यह भी पढ़ें: अलीगढ़ में जहरीली शराब का कहर जारी, अब तक 51 की मौत, सच छिपा रहा प्रशासन

बता दें कि इस तरीके की घिनौनी हरकत का यह पहला मामला दर्ज किया गया है। इंस्पेक्टर ने बताया कि भैंस का मेडिकल नहीं कराया जाएगा। लेकिन आरोपी पर कार्रवाई के लिए अन्य लोग गवाह हैं। जिनका बयान महत्वपूर्ण है। संजय वर्मा ने बताया कि तहरीर के आधार पर और गवाहों के पर आरोपी सुमित के खिलाफ पशु अत्याचार अधिनियम व धारा 377 के तहत एफआईआर दर्ज की गई है। पूछताछ में आरोपी सुमित ने यह भी बताया कि वह पिछले कई दिन से भैंस के साथ ऐसी घिनौनी हरकत कर रहा था।