18 मार्च 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

VIDEO: सवारियों से भरी कार को 500 मीटर तक घसीटता ले गया ट्रोला, मच गई चीख पुकार, कई घायल

Highlights मेरठ के बेगमपुल क्षेत्र में हुआ हादसा शादी से कार में लौट रहा था परिवार पुलिस ने ट्रोला चालक को पकड़ लिया  

2 min read
Google source verification
meerut

मेरठ। सवारियों से भरी कार को अनियंत्रित गति से आ रहे ट्रोला ने टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि सवारियों से भरी कार ट्रोला में फंस गई। हादसे के बाद भागने के चक्कर में ट्रोला चालक करीब 500 मीटर तक सवारियों से भरी कार को घसीटता हुआ ले गया। जिससे बेगमपुल चौराहे पर अफरा-तफरी मच गई और कार में बैठी सवारियों में चीख-पुकार मच गई। मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों के अलावा अन्य लोग भी दौड़ पड़े। लोगों ने किसी तरह से ट्रोला से कार को निकाल कार में बैठे लोगों को बाहर निकाल। हादस में कई लोग घायल हो गए।

यह भी पढ़ेंः VIDEO: साइड नहीं देने पर बीच सड़क पर युवक को बेल्ट से बुरी तरह पीटा, वीडियो वायरल

घटना देर रात बेगमपुल चौराहे की है। जहां पर तेज गति से आ रहे ट्रोला ने सवारियों से भरी कार को टक्कर मार दी। जबरदस्त भिड़ंत में कार सवार लोग घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने ट्रोला चालक को पकड़ लिया। सरधना निवासी ओमवीर अपने परिवार के साथ रविवार देर रात कार में सवार होकर गांव कैली से शादी समारोह से लौट रहे थे। बेगमपुल चौराहे पर तेज गति से आ रहे ट्रोला ने उनकी कार को चपेट में ले लिया। ट्रोला कार को काफी दूर तक घसीटता हुआ ले गया। जिसके चलते कार बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई।

यह भी पढ़ेंः Weather Alert: पहाड़ों पर बर्फबारी से बिगड़ेगा मौसम, फिर बढ़ेगी ठंड, होली से पहले मौसम साफ

सदर थाने के एसओ विजय गुप्ता कहना है कि कार सवार लोगों को गंभीर चोट नहीं आई है। ट्रोला चालक ने बताया कि उसकी गल्ती नहीं है। कार चालक ही गलत साइड से कार को ओवरटेक करने का प्रयास कर रहा था। जिसके कारण हादसा हुआ। बाद में क्षतिग्रस्त कार की मरम्मत और घायल लोगों के इलाज के खर्चे पर सहमति बनने के बाद कार चालक की ओर से कोई तहरीर नहीं दी गई।