
मायावती आैर अखिलेश के इन खास सिपाहियों ने इनका इलाज बांधने की दी चेतावनी, कहा- हम दोनों ही काफी
मेरठ। आगामी लोक सभा चुनाव के लिए सपा-बसपा गठबंधन के बाद दोनों पार्टियों के नेता एेसा कोर्इ मौका नहीं चूक रहे हैं, जिसमें भाजपा को सबक सिखाने की बात न कर रहे हों। बसपा सुप्रीमो मायावती का जन्म दिन बसपा व सपा नेताआें ने एक मंच पर मनाया। दोनों पार्टियों के नेताआें ने बसपा सुप्रीमो के जन्म दिन पर भाजपा के खिलाफ जमकर भड़ास निकाली आैर लोक सभा चुनाव में अपने-अपने प्रत्याशियों को जीत दिलाने के लिए दोनों पार्टियों के समर्थकों से आह्वान किया।
योगेश वर्मा आैर अतुल प्रधान ने ये कहा
मेरठ के शेरगढ़ी क्षेत्र में कांशीराम पार्क में बसपा सुप्रीमो मायावती के जन्मदिन का कार्यक्रम आयोजित किया गया था। इसमें बसपा आैर सपा के तमाम नेता आैर समर्थक शामिल हुए। मायावती के खास हस्तिनापुर के पूर्व विधायक योगेश वर्मा ने भाजपा व उसके विधायकों का मजाक उड़ाया। उन्होंने कहा कि वह आैर अतुल प्रधान ही यहां के भाजपा नेताआें का इलाज कर देंगे। योगेश वर्मा ने कहा कि जब मायावती प्रधानमंत्री बनेंगी तो एक-एक लाठी का हिसाब लिया जाएगा। उन्होंने एक डायरी बनार्इ है, जिसमें एक-एक अत्याचार का जिक्र है। अखिलेश यादव के खास सिपाही अतुल प्रधान ने भी भाजपा नेताआें पर तंज कसे आैर सबक सिखाने की बात कही। उन्होंने अपने भाषण के दौरान नारे लगवाए तो योगेश वर्मा ने भी लगवाए।
कार्यक्रम में ये रहा नारा
मायावती के जन्मदिन के मौके पर बसपा के साथ-साथ सपा के नेता भी शामिल रहे। कार्यक्रम में जय भीम-जय भारत के साथ जय समाजवाद के नारे भी लगाए गए। इस अवसर पर बसपा के मुख्य जोन कोर्डिनेटर मेरठ व सहारनपुर मंडल सपताल पेपला, इमरान कुरैशी, गुलाम मोहम्मद, शाहजहां सैफी, सपा के जिलाध्यक्ष राजपाल सिंह, सपा विधायक रफीक अंसारी समेत दोनों पार्टियों के काफी नेता शामिल रहे।
Published on:
16 Jan 2019 10:31 am
बड़ी खबरें
View Allमेरठ
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
