16 मार्च 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Cheating in Exam : वाट्सएप ग्रुप पर मेडिकल के छात्र ऐसे कर रहे थे सामूहिक नकल,फ्लाइंग स्क्वाड टीम भी हैरान

Cheating in Exam परीक्षा में नकल के तरीके भी अब छात्रों ने हाईटेक तरीके से ईजाद कर लिए हैं। मेडिकल कालेज के छात्रों ने नकल के लिए परीक्षा के दौरान वाटसएप ग्रुप बना लिया और परीक्षा के दौरान बड़े ही चतुराई से छात्र इस वाट्सएप ग्रुप के जरिए नकल कर रहे थे। चौधरी चरण सिंह विवि की फ्लाइंग स्क्वाड टीम ने छापा मारकर पूरा भंडा ही फोड़ दिया।

2 min read
Google source verification

मेरठ

image

Kamta Tripathi

Feb 25, 2022

Cheating in Exam : वाट्सएप ग्रुप पर मेडिकल कालेज के छात्र ऐसे कर रहे थे सामूहिक नकल,फ्लाइंग स्क्वाड टीम भी हैरान

Cheating in Exam : वाट्सएप ग्रुप पर मेडिकल कालेज के छात्र ऐसे कर रहे थे सामूहिक नकल,फ्लाइंग स्क्वाड टीम भी हैरान

Cheating in Exam परीक्षा में नकल के लिए छात्रों ने अत्याधुनिक तरीको को अपनाना शुरू कर दिया है। छात्र अब ब्लूटूथ डिवाइस के अलावा अब वाट्सएप ग्रुप के माध्यम से भी नकल कर रहे हैं। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय द्वारा गठित किए गए फ्लाइंग स्क्वाड ने गाजियाबाद के एक मेडिकल कालेज में छापा मारकर ऐसे ही 11 छात्र—छात्राओं को सामूहिक नकल करते हुए पकड़ा। जो कि वाट्सएप ग्रुप पर नकल कर रहे थे। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय की मेडिकल मेडिकल और व्यवसायिक परीक्षा में गठित विशेष फ्लाइंग स्क्वाड एवं केंद्रीय सतर्कता दल के निर्देशन में एसएसवी कॉलेज हापुड़ में विश्वविद्यालय स्थित कंप्यूटर सेंटर की निगरानी में मेडिकल छात्रों को नकल करने से प्रतिबंधित किया गया तथा परीक्षा केंद्र प्रभारी को सभी परीक्षा कक्ष विश्वविद्यालय के कंप्यूटर केंद्र से जोड़ने को निर्देशित किया गया।


मेडिकल की परीक्षा में गाजियाबाद स्थित एमएमएच महाविद्यालय केंद्र पर एक मेडिकल छात्रा को नकल करते हुए पकड़े जाने पर विश्वविद्यालय रिपोर्टिंग की गई। यहां भी महाविद्यालय प्राचार्य को सभी परीक्षा कक्ष को विश्वविद्यालय स्थित कंप्यूटर केंद्र से जोड़ने हेतु निर्देशित किया गया। गाजियाबाद स्थित एक दूसरे परीक्षा केंद्र सुंदरदीप ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस में विश्वविद्यालय के विशेष उड़ाका दल ने डॉक्टर शिवराज सिंह पंडरी तथा डॉक्टर रूपनारायण के निर्देशन में विशेष फ्लाइंग स्क्वाड प्रथम ने 11 छात्र छात्राओं को नकल करते हुए विश्व विद्यालय रिपोर्ट प्रेषित की।

यह भी पढे : Russia-Ukraine crisis updates : यूक्रेन में रुस मना रहा दीवाली,धमाके और आसमान में उड़ते लड़ाकू विमान,फंसे छात्रों ने बताई आपबीती


इस केंद्र पर एक छात्रा अपने मोबाइल में नकल सामग्री व्हाट्सएप ग्रुप तथा कैमरे में कैद किए हुई थी। केंद्र प्रभारी को इतनी मात्रा में नकल बरामद होने पर चेतावनी दी गई तथा निर्देशित किया गया कि वह अपने केंद्र पर नकल रोकने हेतु आंतरिक उड़ाका दल का भी गठन करें। फ्लाइंग स्क्वाड में डॉक्टर भूपेंद्र शरद डॉ शरद तथा डॉ मिथिलेश शामिल रहे।