
मेरठ की अर्चना गौतम एक बार फिर से चर्चाओं में हैं। इस बार अर्चना गौतम किसी विवाद के कारण नहीं बल्कि स्टंट रियलिटी शो 'खतरों के खिलाड़ी सीजन 13' में प्रतिभाग करेंगी।
बिगबॉस सीजन 16 फेम अर्चना गौतम अब स्टंट रियलिटी शो 'खतरों के खिलाड़ी सीजन 13' में खतरनाक स्टंट करती दिखाई देंगीं। स्टंट रियलिटी शो 'खतरों के खिलाड़ी सीजन 13 की शूटिंग की तारीख नजदीक आने पर इसमें भाग लेने वाले प्रतिभागियों के नाम खुलने लगे हैं।
चर्चा थी कि बिग बॉस सीजन 16 फेम अर्चना गौतम 'खतरों के खिलाड़ी सीजन 13' में भाग ले सकती हैं। अधिकारिक तौर पर अर्चना के नाम की घोषणा होने के बाद अब इस पर पूरी तरह से मुहर लग चुकी है।
मॉडलिंग से लेकर हस्तिनापुर से चुनाव लड़ने तक का सफर
मेरठ निवासी अभिनेत्री अर्चना गौतम ने करियर की शुरुआत मॉडलिंग से की थी। अर्चना गौतम 'ग्रेट ग्रैंड मस्ती','हसीना पार्कर' जैसी फिल्मों में भूमिकाएं निभा चुकी है। अर्चना गौतम को 'बिग बॉस सीजन 16' में मौका मिला और इस शो में वह तीसरे नंबर पर रहीं थी।
इसके बाद उन्होंने कांग्रेस के टिकट पर मेरठ की हस्तिनापुर सीट से विधानसभा चुनाव भी लड़ा था। लेकिन चुनाव में अर्चना गौतम बुरी तरह से हार गई थीं। अब अर्चना गौतम लोकप्रिय स्टंट रियलिटी शो 'खतरों के खिलाड़ी सीजन 13' को लेकर काफी उत्साहित हैं।
'खतरों का खिलाड़ी' एक ऐसा शो है, जो डर पर जीत हासिल करने की बात करता है। हर सीजन के बाद इसका अगला सीजन पहले से अधिक रोमांचक होता जाता है। इसमें भाग लेने वाला हर प्रतियोगी जीत के लिए जी तोड़ मेहनत करता है।
Published on:
06 May 2023 08:43 am
बड़ी खबरें
View Allमेरठ
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
