बाहरी क्षेत्रों के ज्यादा मामले
शहर के पुराने इलाकों के मुकाबले अवैध निर्माणों के ज्यादा मामले शहर केे नए और बाहरी क्षेत्रों में हैं। इसकी वजह यह है कि नए-नए बिल्डर सस्ती दरों पर फसल की जमीन खरीदकर काॅलोनियां बनाकर ज्यादा मुनाफा काट रहे हैं। दिल्ली रोड, बागपत रोड, दिल्ली-देहरादून बार्इपास, कंकरखेड़ा, मवाना रोड, गढ़ रोड, रुड़की रोड, हापुड़ रोड पर एेसी ही अवैध काॅलाेनियों की संख्या ज्यादा है।