2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Solar Storm 2018 : यूपी के इस शहर के लोगों ने रात में ही सुन ली आहट, जानिए क्या-क्या हुआ

जनपद के सभी स्कूल-कालेज बंद करने के निर्देश, रात को कुछ एेसा हुआ जिसे देखकर परेशान रहे लोग  
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मेरठ

•

image

Sanjay Kumar Sharma

•

Updated: 8 May 2018, 8:38 AM IST

meerut

मेरठ। देश में अगले 48 घंटे में सोलर स्टाॅर्म के अलर्ट के बाद लोगों में इसे लेकर जिस तरह का भय आैर आशंकाएं हैं, वह देखने को मिल रही हैं। इसे लेकर मौसम विभाग तमाम दावे कर रहा है। इन दावों की आहट मेरठ में सोमवार-मंगलवार की मध्यरात्रि देखने को मिली। इससे लोगों में सोलर स्टाॅर्म को लेकर उत्सुकता है आैर भय भी। जिलाधिकारी अनिल ढींगरा ने जनपद में इसे देखते हुए मंगलवार को सभी स्कूल-कालेज बंद रखने के निर्देश दिए।

यह भी पढ़ेंः Alert: आने वाले 48 घंटों में सोलर स्टाॅर्म आपके यह भी मोबाइल, टीवी, कम्प्यूटर समेत अन्य गैजेट्स को कर देगा लाॅक

यह भी पढ़ेंः लूट के दौरान कारोबारी को लगी गोली, फिर एेसा कुछ हुआ कि बदमाश की भी हो गर्इ मौत

धूल भरी आंधी आैर बत्ती गुल

पिछले कर्इ दिनों से सोलर स्टार्म को लेकर मौसम आैर भू वैज्ञानिक जो दावे आैर संभावनाएं जता रहे थे, उसे मेरठ के लोगों ने सोमवार-मंगलवार की मध्यरात्रि महसूस जरूर किया। उससे पहले जिलाधिकारी के शाम को स्कूल-कालेज बंद के निर्देश से बच्चों में भी उत्सुकता पैदा हो गर्इ थी कि आखिर अगले 48 घंटों में अलर्ट रहने को क्यों कहा जा रहा है। सोमवार-मध्यरात्रि को करीब 11.45 बजे करीब 20 किलोमीटर प्रति घंटा से आंधी शुरू हुर्इ। फिर करीब 12 बजे शहर की बत्ती गुल हो गर्इ थी। बत्ती गुल होते ही शहर के मोहल्लों में लोग बाहर आ गए या छत पर पहुंच गए। एक-दूसरे की कुशलक्षेम पूछते रहे। यही सिलसिला मोबाइल पर चलता रहा। मोेहल्लों के लोगों के बीच बस एक ही चर्चा रही- सोलर स्टार्म। बच्चे आैर बड़े अपनी-अपनी मंडली में इस पर देर रात तक चर्चा करते रहे। करीब एक घंटे बाद हवा की स्पीड बढ़ गर्इ आैर यह करीब 45 से 50 किलोमीटर तक बढ़ गर्इ, इससे लोगों को अपने-अपने घरों में कैद हो जाना पड़ा आैर सो गए। रात को इसी स्पीड से करीब एक घंटे आंधी चलती रही आैर सुबह पौने चार बजे तक धीरे होते-होते बंद हो गर्इ। बिजली भी रात 12 से तीन बजे तक गुल रही। लाेगों ने जब सुबह उठकर देखा तो उनके घरों में धूल व कूड़ा-करकट के साथ राख जैसी धूल भी थी, इसे लोग एक-दूसरे को दिखाते रहे, हालांकि सोलर स्टाॅर्म को लेकर लाेगों में चर्चा बनी रही।

यह भी पढ़ेंः 'विपक्ष भ्रम में न रहे, हम उन्हें एेसी मात देंगे कि हवा भी नहीं लगेगी'

यह भी पढ़ेंः खेत से अचानक निकले तीन नकाबपोश, युवक के साथ किया यह काम, क्यों हुआ हैरत में पड़ जाएंगे

मौसम वैज्ञानिक का कहना है

मौसम वैज्ञानिक एन. सुभाष ने संभावना जतार्इ है कि अभी 24 घंटे तक वेस्ट यूपी में खतरा बना हुआ है। यह तूफान उत्तर की आेर बन रहे एक साइक्लोन की वजह से अधिक प्रभावी होता दिख रहा है। तूफान के दौरान 70 किलाेमीटर प्रति घंटा तक हवाएं रह सकती हैं।

बड़ी खबरें

View All

मेरठ

उत्तर प्रदेश