
दिन दहाड़े छात्रा के अपहरण का प्रयास
Meerut Crime: मेरठ में एक बार फिर से दिल्ली देहरादून हाईवे दिन दहाड़े छात्रा को उठाने का प्रयास किया गया। एक मौके पर छात्रा ने साहस दिखाया और उसने शोर मचा दिया। जिससे बदमाश अपने मंसूबे में कामयाब नहीं हो सके। लोगों ने दौड़कर बदमाशों को पकड़ लिया और उसकी जमकर धुनाई की। पूछताछ में बदमाशों ने बताया कि वो छात्रा का अपहरण कर उसके साथ दुष्कर्म कर उसकी वीडियो बनाने के लिए करने की कोशिश में थे। वहीं दिन दहाड़े छात्रा के अपहरण की कोशिश से हड़कंप मच गया। घटना थाना पल्लवपुर क्षेत्र के मोदीपुरम में दिल्ली-देहरादून हाईवे की है। जहां पर तीन बदमाशों ने एक छात्रा के अपहरण की कोशिश की।
बताया गया कि ए-टू-जेड कॉलोनी के सामने सड़क किनारे अपने कॉलेज जाने के लिए गांव पवरसा निवासी छात्रा खड़ी थी। इस दौरान तीन बदमाश आए और छात्रा का हाथ पकड़कर उसको जबरन अपने साथ ले जाने का प्रयास करने लगे। छात्रा ने हिम्मत कर शोर मचा दिया। छात्रा का शोर सुनकर आसपास के लोगों ने बदमाशों के चंगुल से उसको बचा लिया। इसके बाद लोगों ने हंगामा कर दिया।
यह देखकर आसपास के लोग इकट्ठा हो गए और बदमाशों को दौड़कर पकड़ लिया। इसके बाद लोगों ने तीनों बदमाशों को दौड़ा-दौड़ा कर पीटा। लोगों ने छात्रा के अपहरण का प्रयास करने वाले तीनों आरोपियों को पुलिस को सौंप दिया। आरोप है कि तीनों आरोपी छात्रा का अपहरण कर उसके साथ गैंगरेप और वीडियो बनाने की घटना को अंजाम देने की फिराक में थे।
Updated on:
31 Jul 2023 03:46 pm
Published on:
31 Jul 2023 03:44 pm
बड़ी खबरें
View Allमेरठ
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
