मेरठ। जिला आबकारी अधिकारी चंद्रशेखर की आगरा-लखनऊ हाइवे पर एक सड़क हादसे में दर्दनाक मौत हो गई। हादसा शनिवार सुबह करीब छह बजे के आसपास हुआ। उस दौरान जिला आबकारी अधिकारी चंद्रशेखर, उप आबकारी आयुक्त धीरज सिंह और एक सिपाही के साथ लखनऊ आबकारी मंत्री के पिता की मृत्यु का समाचार सुनकर उनके पास जा रहे थे। हादसे में गाड़ी में सवार अन्य लोग भी घायल हुए हैं। उप आबकारी आयुक्त धीरज सिंह, एक सिपाही व गाड़ी के चालक की हालत गंभीर है। इन सभी का आगरा मेडिकल कालेज में इलाज चल रहा है। सूचना है कि अब सभी घायलों को लखनऊ पीजीआई रेफर कर दिया गया है।