
UP Nagar Nikay Chunav 2022 : नामावली पुनरीक्षण कार्य में तेजी लाने के निर्देश, डीएम की पर्यवेक्षकों संग बैठक
UP Nagar Nikay Chunav 2022 आज कलेक्ट्रेट कार्यालय में जिलाधिकारी दीपक मीणा की अध्यक्षता में आगामी नगर निकाय सामान्य निर्वाचन की निर्वाचक नामावली के पुनरीक्षण में लगे पर्यवेक्षकों के साथ एक बैठक आहूत की गयी। जिसमें जिलाधिकारी ने सभी पर्यवेक्षकों से निर्वाचक नामावली के पुनरीक्षण कार्य की प्रगति के बारे में जानकारी प्राप्त की। जिलाधिकारी ने निर्वाचक नामावली के पुनरीक्षण कार्य को समय से पूर्ण करने हेतु निर्देशित किया।
उन्होंने पर्यवेक्षकों के कार्य में आ रही समस्याओं के बारे में जानकारी प्राप्त कर उनका मार्गदर्शन किया। जिलाधिकारी ने कहा कि आगामी नगर निकाय सामान्य निर्वाचन के दृष्टिगत निर्वाचन आयोग द्वारा जो भी निर्देश प्राप्त हो रहे हैं। उनका शत-प्रतिशत अनुपालन सुनिश्चित कराए तथा समस्त पर्यवेक्षक आवंटित किए गए कार्यों को समय से पूर्ण कराना सुनिश्चित करें। जिलाधिकारी ने सभी पर्यवेक्षकों से कहा कि काम में किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
अगर कहीं कोई परेशानी आ रही है तो इसके लिए उनसे किसी भी समय संपर्क किया जा सकता है। जिलाधिकारी ने अधिकारियों से कहा कि वो निकाय चुनाव से संबंधित अपनी सभी तैयारियों को पूर्ण कर अपनी जिम्मेदारी का निर्वाहन करें। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी शशांक चौधरी, अपर जिलाधिकारी प्रशासन अमित कुमार सहित अन्य संबंधित अधिकारी व कर्मचारीगण उपस्थित रहे।
Published on:
28 Oct 2022 07:29 pm
बड़ी खबरें
View Allमेरठ
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
