मेरठ। सोहरका में गवाह मां-बेटे के लाइव मर्डर की साजिश रचने वाले कुख्यात सुशील मूंछ समेत छह के खिलाफ गिरफ्तारी का वारंट कोर्ट जारी किया है। पुलिस सुशील मूंछ की तलाश सरगर्मी से कर रही है, लेकिन भूमिगत हुआ सुशील मूंछ और उसका बेटा टोनी कहां हैं इसका पता किसी को नहीं है। हत्या की साजिश में जब से सुशील मूंछ का नाम सामने आया है वह तभी से फरार हो गया है। मुजफ्फरनगर के रतनपुरी थाना अंतगर्त मथेड़ी का रहने वाला कुख्यात मूंछ प्रधान जी के नाम से कुख्यात है। मथेडी गांव में सुशील के घर दबिश देने गई पुलिस को घर में ताले के अलावा और कुछ नहीं मिला।