16 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

इजराइल हमास युद्ध के बीच फंसा मेरठ का परिवार, फ्लाइट रद्द; लौटने के रास्ते बंद

Meerut News: इजराइल हमास युद्ध के बीच भारत में उन परिवारों का चिंता सता रही है। जिनके परिवार के लोग इजराइल में फंसे हुए हैं। मेरठ के किठौर क्षेत्र के गांव शौल्दा का एक परिवार इजराइल में फंसा है।

2 min read
Google source verification

मेरठ

image

Kamta Tripathi

Oct 11, 2023

 Israel-Hamas war

इजाइल में फंसे मेरठ के शौल्दा गांव के मोहित और उनकी पत्नी जयदीप का फाइल फोटो।

Meerut News: मेरठ के गढ रोड स्थित थाना किठौर क्षेत्र के शौल्दा गांव के रहने वाले एक किसान का बेटा उनकी बहू और पोती इजराइल में हमास के हमले के बाद फंस गए हैं। इजराइल में फंसी किसान परिवार की बहू अमरोहा के भाजपा नेता की भतीजी है। वहां हमास के हमले के बाद स्थिति काफी खराब हो गई है। इससे परिवार को वहां से वापस भारत लौटने के लिए परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।



किठौर थाना क्षेत्र के शौल्दा गांव निवासी ओमवीर सिंह का बेटा मोहित चौधरी और उनकी बहू जयदीप कौर अपनी तीन साल की बेटी कीरत कौर के साथ इजराइल में फंसे हुए हैं। ओमवीर सिंह ने बताया कि उनके बेटे मोहित ने आईआईटी रूड़की से पढ़ाई की है। मोहित जुकरबर्ग यूनिवर्सिटी से पोस्ट डॉक्टोरल की पढ़ाई करने के लिए इजराइल गए थे।

इसके बाद मोहित ने बाद में अपनी पत्नी जयदीप कौर और बेटी कीरत को अपने पास इजराइल बुला लिया था। उन्होंने बताया कि बेटे मोहित से बात हुई है। जिसमें उसने बताया कि इजराइल पर हमास के मिसाइली हमले के बाद से हालात काफी तनावपूर्ण और खराब हैं। विमान सेवाएं इजराइल में बंद पड़ी हुई हैं। चारों ओर इजराइली सेना के विमान उड़ान भर रहे हैं।



वहीं मामले की जानकारी देते हुए एसपी देहात मेरठ कमलेश बहादुर ने बताया कि इजराइल में मेरठ के किठौर थाना क्षेत्र के एक गांव शौल्दा के रहने वाले मोहित अपनी पत्नी और बच्चे सहित फंसे हुए हैं। उन्होंने बताया कि मोहित ने 12 अक्टूबर को अपनी वापसी की फ्लाइट टिकट बुक करवाई थी। लेकिन सभी फ्लाइट रद्द होने के कारण टिकट कैसिल हो गई है।

यह भी पढ़ें : शराबी युवकों ने की नाबालिग से छेड़छाड़, विरोध करने पर भाई और चाचा को बुरी तरह से पीटा

मोहित ने अब 15 अक्टूबर की टिकट बुक कराई लेकिन वो भी अब कैसिल हो गई है। हमास के हमले के बाद से इजराइल में सभी फ्लाइट रद्द कर दी गई हैं। शौल्दा निवासी ओमवीर ने बताया कि वो लगातार अपने बेटे और भारतीय दूतावास से संपर्क बनाए हुए हैं। बेटे, बहू और पोती की उनको चिंता सता रही है। उन्होंने भारतीय दूतावास से संपर्क कर जल्द से जल्द इजराइल में फंसे भारतीय लोगों को निकालने के लिए गुहार लगाई है।