
मेरठ से अगवा युवती हरिद्वार में बेची, धर्म परिवर्तन कर देह व्यापार में धकेला, चंगुल से छूटकर आयी तो अब मिल रही धमकी
मेरठ। मेरठ से अगवा युवती को पहले एक युवक ने हरिद्वार में बेच दिया और उसके बाद वहीं पर उसका धर्म परिवर्तन कर दिया। बात यहीं समाप्त नहीं होती, युवती को इसके बाद देह व्यापार के धंधे में धकेल दिया। बेचारी युवती को हरिद्वार में बंद कर रखा गया और प्रतिदिन नए ग्राहक के आगे उसे परोसा जाता रहा। युवती को इस दौरान दिन में दो बार खाने के लिए खाना दिया जाता था। दिन में एक बार कैल्शियम की गोलियां और एक गिलास दूध पीने के लिए। युवती किसी तरह से हरिद्वार से भागकर मेरठ आई और अपने परिजनों को आपबीती बताई।
मुकदमा दर्ज, लेकिन नहीं पकड़ पायी पुलिस
पीड़ित युवती के परिजनों ने लिसाड़ी गेट थाने में आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज करा दिया। मुकदमा दर्ज होने बाद भी पुलिस आरोपी को नहीं पकड़ रही है और न ही उसके खिलाफ कोई कार्रवाई कर रही है। दीपावली की शाम आरोपी अपने पांच-छह दोस्तों के साथ पीड़ित युवती के घर पहुंचा और फायरिंग कर दी। आरोपी युवक दर्ज एफआईआर वापस लेने के लिए जोर डाल रहा है। युवती की मां ने बताया कि उसकी बेटी की शादी मवाना निवासी एक युवक से हुई थी। शादी के बाद से ही युवक ने उसकी बेटी के साथ मारपीट शुरू कर दी थी। जिसके चलते वह अपनी मां के घर वापस लौट आई थी।
देह व्यापार के धंधे में धकेला
इसके बाद दो साल पहले समर गार्डन निवासी एक युवक बेटी को अगवा कर ले गया। आरोपित ने उसे हरिद्वार में ले जाकर बेच दिया। उसे खरीदने वाले एक युवक ने उसकी बेटी का धर्म परिवर्तन कर उसे देह व्यापार के धंधे में धकेल दिया। युवती वहां से निकलकर किसी तरह से अपने घर पहुंची और अपनी मां को आपबीती बताई। उसकी मां ने आरोपी युवक समेत छह लोगों के खिलाफ मेरठ के थाना लिसाड़ी गेट में मुकदमा दर्ज करा दिया था। काफी दिन बीत जाने के बाद भी पुलिस ने किसी को गिरफ्तार नहीं किया। इसके चलते बुधवार रात करीब नौ बजे आरोपित अपने छह साथियों के साथ उसके घर पहुंचा और मुकदमा वापस लेने की धमकी देने लगा। पीड़ितों ने जब मुकदमा वापस लेने से मना कर दिया तो युवक ने घर के बाहर ही ताबड़तोड़ फायरिंग कर डाली। लोग कुछ समझ पाते इससे पहले आरोपी फायरिंग कर फरार हो गए।
Updated on:
8 Nov 2018, 4:10 PM IST
Published on:
8 Nov 2018, 4:10 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.