1 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

पुलिस छापेमारी से मेरठ के होटल व्यापारियों में हड़कंप, डीएम से मिलकर उत्पीड़न रोकने की मांग

शनिवार को मेरठ पुलिस द्वारा होटलों पर की गई ताबड़तोड़ छापेमारी से होटल व्यापारियों में रोष है। मेरठ होटेलियर्स एंड रेस्टोरेंट एसोसिएशन ने आज एक बैठक की और डीएम से मिलकर उत्पीड़न रोकने की मांग की है।

2 min read
Google source verification

मेरठ

image

Kamta Tripathi

Oct 22, 2023

 Meerut Hoteliers and Restaurant Association

मेरठ पुलिस की छापेमारी के विरोध में डीएम मेरठ को ज्ञापन सौंपते मेरठ होटेलर्स एंड रेस्टोरेंट एसोसिएशन के पदाधिकारी

आज मेरठ होटेलियर्स एंड रेस्टोरेंट एसोसिएशन का प्रतिनिधि मंडल सुबोध गुप्ता की अध्यक्षता व महामंत्री विपुल सिंघल के नेतृत्व में जिलाधिकारी मेरठ से मिला। जिसमें उन्होंने मेरठ में होटल व्यापारियों का पुलिस द्वारा किया जा रहा उत्पीड़न रोकने की मांग की।

मेरठ पुलिस द्वारा की गई छापेमार कार्रवाई के नाम पर उत्पीड़न
होटल व्यापारियों का कहना था कि पुलिस बेवजह होटल व्यापारियों को परेशान कर रही है। डीएम के संज्ञान में लाया गया कि शनिवार को मेरठ जनपद के अधिकांश होटल में मेरठ पुलिस द्वारा की गई छापेमार कार्रवाई के नाम पर उत्पीड़न किया गया। होटल के मानकों का हवाला देते हुए उनसे रजिस्ट्रेशन की कॉपियां मांगी गई। विभिन्न प्रकार के दस्तावेजों की मांग की गई।

IMAGE CREDIT: मेरठ जिलाधिकारी कैंप कार्यालय पर पहुंचे मेरठ होटेलर्स एंड रेस्टोरेंट एसोसिएशन के पदाधिकारी और होटल व्यापारी।

पुलिस ने कई होटल को सील कर दिया
होटल व्यापारियों द्वारा रजिस्ट्रेशन की कॉपी, परिसर में लगे कैमरे, रजिस्टर दिखाने के बावजूद पुलिस ने कई होटल को सील कर दिया। इसके अलावा होटलों के कर्मचारियों और मैनेजर को थाने बुलाकर देर रात तक पूछताछ के नाम पर परेशान करने का भी आरोप लगाया है। होटेलियर्स एंड रेस्टोरेंट एसोसिएशन के प्रतिनिधिमंडल ने आश्वासन दिया कि सरकार द्वारा निर्धारित की गई सभी पंजीकरण व्यवस्था, सभी व्यवसायी करने को तैयार है। जरूरत है विभागों द्वारा सहयोग करने की।

सभी विभागों द्वारा दिए जाने वाले पंजीकरणों को सिंगल विंडो सिस्टम करने की मांग
इस दौरान होटल व्यापारियों ने डीएम से निवेदन किया कि एक कैंप की व्यवस्था कर सभी विभागों द्वारा दिए जाने वाले पंजीकरणों को सिंगल विंडो सिस्टम के तहत करवाने में व्यापारियों को सुविधा प्रदान की जाए। होटल व्यापारियों ने पुलिस द्वारा सील किए गए होटल की सील खोलने की मांग की है। व्यापारियों ने ये भी कहा कि किसी भी प्रकार का उत्पीड़न ना किया जाए। प्रत्येक होटल व्यवसायी सरकार का सहयोग करने के लिए तत्पर तैयार रहता है, तथा लंबे समय से करता भी आया है।

यह भी पढ़ें : इंटर के छात्रों ने की थी चाय विक्रेता की हत्या, पुलिस मुठभेड़ में एक हत्यारोपी को लगी गोली

डीएम से मिलने वालों में ये रहे शामिल
इस मौके पर मेरठ होटेलियर्स एंड रेस्टोरेंट एसोसिएशन के अध्यक्ष सुबोध गुप्ता, महामंत्री विपुल सिंघल, संरक्षक मनोज गुप्ता, सरदार नरेंद्र सिंह, सुदीप अग्रवाल, नवीन अग्रवाल , बाबू लाल गुप्ता सहित बड़ी संख्या में व्यवसायी मौजूद रहे।

Story Loader