
मेरठ के थाना खरखौदा क्षेत्र के गांव सलेमपुर में आपसी विवाद में दो पक्षों में जमकर फायरिंग हुई। इस फायरिंग में दो लोगों की मौत हो गई।
मरने वालों में एक महिला है। गोली चलने की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है।
सलेमपुर गांव मुस्लिम बाहुल्य है। जहां पर देर रात बच्चों के विवाद में दो पक्ष आमने-सामने आ गए। कहासुनी इतनी बढ़ी कि एक पक्ष ने धर्मस्थल में घुसकर गोलियां बरसानी शुरू कर दी। दूसरे पक्ष के दूध कारोबारी मैराज को गोली लगने से वह लहूलुहान होकर वहीं गिर गया।
दूसरे पक्ष ने भी गोली चलानी शुरू कर दी। एक गोली पहले पक्ष के इकबाल की पत्नी अफरोज को लगी। वह भी लहूलुहान होकर गिर गई। घटना से गांव में सनसनी फैल गई। ताबड़तोड़ गोलियां बरसने से लोगों में दहशत फैल गई। लोग दरवाजे बंद कर घरों में बंद हो गए।
नमाज पढ़ने के दौरान इकट्ठा हुए दोनों पक्ष
ग्रामीणों के अनुसार दो दिन पहले गांव के ही एक ही समाज के इकबाल व मेहराज पक्ष के बच्चों में आपस में कहासुनी हो गई थी।
इसमें ग्रामीणों ने दोनों पक्षों को समझा-बुझाकर शांत कर दिया था। लेकिन, रविवार को रोजा इफ्तार के बाद जब सब लोग गांव में ही मस्जिद के बाहर नमाज पढ़ने के लिए इकट्ठा हुए तो दोनों पक्ष भी वहां पहुंच गए।
इस दौरान उसी पुराने विवाद को लेकर दोनों पक्षों में फिर कहासुनी होने लगी। बताया कि कहासुनी इतनी बढ़ गई कि दोनों पक्षों में फायरिंग शुरू हो गई।
इसमें एक तरफ से मेहराज व दूसरी ओर से अफरोज पत्नी इकबाल गोली लगने से गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को परिजन अलग-अलग अस्पताल लेकर पहुंचे। यहां जांच के बाद चिकित्सकों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया।
Published on:
10 Apr 2023 08:23 am
बड़ी खबरें
View Allमेरठ
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
