2 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Meerut: Police को देखकर चिल्‍लाने लगी गाड़ी में जा रही दुल्‍हन

Highlights मेरठ के Mawana थाना क्षेत्र में सामने आया मामला गंग नहर पुल पर वाहनों की चेकिंग कर रही थी पुलिस दूल्हे व उसके रिश्तेदारों को थाने ले गई पुलिस

2 min read
Google source verification

मेरठ

image

sharad asthana

Nov 22, 2019

bride.jpg

मेरठ। उत्‍तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के मेरठ (Meerut) जनपद में उस वक्‍त लोग चौंक गए, जब कार में जा रही नई नवेली दुल्‍हन (Bride) ने शोर मचा दिया। पुलिस (Police) ने यह सुनकर हैरान रह गई। शोर सुनकर पुलिस ने कार रुकवा ली। इसके बाद पुलिस दूल्‍हे और उसके रिश्‍तेदारों को थाने ले आई। पुलिस इस मामले में जांच कर रही है।

गंग नहर पर मचाया शोर

मामला गुरुवार की शाम का है। ससुराल ले जा रही दुल्हन ने मध्य गंग नहर पर बचाओ-बचाओ की गुहार लगाते हुए शोर मचा दिया। चेकिंग कर रही पुलिस ने कार रोक ली। वहां दुल्हन ने पुलिस को बताया कि उसे उसकी मर्जी के बगैर शादी करके ले जाया जा रहा है। इसमें उसके परिजन भी शामिल हैं। हंगामा करने पर पुलिस दुल्हा-दुल्हन को थाने ले आई। दुल्‍हन ने पति संग जाने से इंकार कर दिया है। परीक्षितगढ़ थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली युवती का उसी गांव के युवक से प्रेम प्रसंग चल रहा है। युवती के परिजन शादी के लिए राजी नहीं थे।

यह भी पढ़ें:Muzaffarnagar: खेत में पड़ा मिला साध्‍वी का शव, दुष्कर्म के बाद हत्‍या की आशंका- देखें वीडियो

जबरदस्‍ती करा दी युवती की शादी

युवती के परिजनों ने उसकी शादी जानसठ के गांव कम्हेड़ा निवासी युवक संग तय कर दी थी। गुरुवार को दूल्हा और उसके परिजन युवती को देखने उसके गांव पहुंचे। वहां युवती ने शादी से इंकार कर दिया। आरोप है क‍ि इसके बाद युवती के परिजनों ने आनन-फानन में दूल्‍हे पक्ष से वार्ता कर फटाफट शादी करा दी। दूल्हा पक्ष दुल्हन को कार से लेकर चला गया। मवाना (Mawana) गंग नहर पुल पर पुलिस वाहन चेकिंग कर रही थी। इस बीच दुल्हन ने कार से मुंह निकालकर बचाओ-बचाओ कहते हुए शोर मचाना शुरू कर दिया।

यह भी पढ़ें: Greater Noida- वकील और उसके दोस्‍तों ने महिला पुलिसकर्मी के घर में घुसकर किया रेप

दुल्‍हन ने किया हंगामा

पुलिस ने युवती को शोर मचाते देख कार रुकवा ली। कार रुकते ही दुल्‍हन ने हंगामा कर दिया। उसने पुलिस को बताया कि उसके परिजनों ने जबरन उसकी शादी कर दी है। वह दूल्‍हे के साथ नहीं जाना चाहती है। इस पर चेकिंग कर रहे दारोगा झम्मन सिंह दूल्हा-दुल्हन व उसके रिश्तेदारों को थाने ले आए। वहां दुल्‍हन को पुलिस सुरक्षा में बैठा दिया गया, जबकि दूल्हे व उसके रिश्तेदारों को हिरासत में ले लिया गया।

यह कहा एसपी देहात ने

उधर, मामले की जानकारी होने पर सीओ संजीव देशवाल भी थाना पहुंच गए। उन्‍होंने उससे पूछताछ की। एसपी देहात अविनाश पांडे ने बताया कि युवती को उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है। शनिवार को उनको युवती के साथ थाने बुलाया गया है। वहां पर युवती की काउंसलिंग की जाएगी। इसके बाद ही कुछ कहा जा सकता है। युवती अगर बालिग है तो वह अपनी मर्जी से शादी कर सकती है।

Story Loader