5 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

LLRM Medical College Meerut News: मेरठ मेडिकल कालेज ने प्रकाशित किया विश्व का पहला हिंदी मेडिकल साइंस जर्नल

LLRM Medical College Meerut News मेरठ मेडिकल कालेज एलएलआरएम के नाम स्वतंत्रता दिवस के दिन एक और उपलब्धि जुड़ गई है। एलएलआरएम मेडिकल कॉलेज मेरठ ने विश्व का पहला मेडिकल साइंस जर्नल हिंदी में प्रकाशित किया है। मेडिकल कालेज के प्राचार्य डा0 आरसी गुप्ता का दावा है कि अभी तक विश्व में मेडिकल साइंस जर्नल हिंदी में प्रकाशित नहीं होता था। यह विश्व में पहली बार ऐसा हुआ है।

less than 1 minute read
Google source verification

मेरठ

image

Kamta Tripathi

Aug 16, 2022

LLRM Medical College Meerut News: मेरठ मेडिकल कालेज ने प्रकाशित किया विश्व का पहला हिंदी मेडिकल साइंस का जर्नल

LLRM Medical College Meerut News: मेरठ मेडिकल कालेज ने प्रकाशित किया विश्व का पहला हिंदी मेडिकल साइंस का जर्नल

LLRM Medical College Meerut News पश्चिमी उप्र के सबसे बडे़ मेडिकल कालेज एलएलआरएम मेरठ ने एक और उपलब्धि हासिल कर ली है। यह मेरठ मेडिकल कालेज के साथ ही हिंदी के लिए भी गर्व की बात है। मेरठ मेडिकल कालेज एलएलआरएम ने मेडिकल साइंस जर्नल हिंदी में प्रकाशित करना शुरू किया है। मेडिकल कालेज के प्राचार्य डा0 आरसी गुप्ता ने पुनर्नवा नाम के मेडिकल साइंस के हिंदी में प्रकाशित प्रथम ई-जर्नल का विमोचन का किया। प्राचार्य डा0 आरसी गुप्ता ने दावा किया है कि हिंदी भाषा में प्रकाशित मेडिकल जर्नल पुनर्नवा विश्व का पहला हिंदी भाषी मेडिकल साइंस जर्नल है।

उन्होंने कहा कि इससे पहले अब तक कोई भी मेडिकल साइंस जर्नल हिंदी भाषा में प्रकाशित नहीं होता था। हिंदी में पहला जर्नल प्रकाशित कर मेडिकल कॉलेज ने नया कीर्तिमान स्थापित कर दिया है। मेरठ मेडिकल कॉलेज मीडिया प्रभारी डॉ0 वीडी पाण्डेय ने जानकारी दी कि चिकित्सा शिक्षा के अनेक शोधपत्रों में यह पाया गया कि अपनी मातृभाषा में दिया ज्ञान, समझ में अधिक सरल एवं अधिक रुचिकर होता है।


यह भी पढ़ें : Srikant tyagi case update : त्यागी समाज 21 को नोएडा में करेगा महापंचायत, भाजपा सांसद महेश शर्मा पर लगाए ये आरोप


इसी को ध्यान में रखते हुए ही अपने छात्रों में आधुनिक मेडिकल साइंस के प्रति समझ और रुचि बढ़ाने के उद्देश्य से ई-जर्नल के माधम से कुछ प्रमुख एवं व्यवहारिक मेडिकल विषयों को सरल हिंदी भाषा में प्रस्तुत करने का प्रयास शुरू किया गया है। यह छात्रों में रचनात्मकता विकसित करने में सहायक होगा। इसी के साथ आम लोग भी इस जर्नल को पढ़कर मेडिकल साइंस के बारे में नई जानकारी प्राप्त कर सकेंगे।