हालांकि इस संबंध में उसके खिलाफ कोई रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई थी और कोई व्यक्ति आगे भी नहीं आया था, लेकिन बीती गुरूवार को दिल्ली कीर्तिनगर थानाक्षेत्र के रमेश नगर निवासी कारोबारी सुरेंद्र सेठी की बेटी रसिका सेठी ने एसएसपी अखिलेश कुमार से मिलकर बताया कि होटल मालिक हिमांशु पुरी पर उनके 65 लाख रुपये हैं। वह इससे पहले तो उनको फोन कर रुपये देने की बात करता था, लेकिन अब न तो फोन उठा रहा है और न ही बात कर रहा है यहां तक कि होटल भी गुपचुप तरीके से बेच दिया गया। इसी तरह की एक और शिकायत एसएसपी के यहां दर्ज कराई गई थी। यह शिकायत बीती शुक्रवार को दिल्ली के विक्टोरिया पार्क निवासी विनोद अरोड़ा ने की थी। जिसमें उन्होंने एसएसपी को शिकायत पत्र लिखा और उसमें हिमांशु पर 88 लाख की देनदारी बताई थी। दोनों शिकायतों पर एसएसपी ने नौचंदी पुलिस को रिपोर्ट दर्ज करने के निर्देश दिए और पुरी परिवार के खिलाफ एसएसपी की तरफ से लुकआउट नोटिस शनिवार को जारी कर दिया गया। जिससे कि हिमांशु पुरी और उसका परिवार विदेश न भाग सकें। दोनों पीड़ितों ने बताया कि उनको हिमांशु पुरी की ओर से जान से मारने की धमकी भी दी गई है। थाने में धोखाधड़ी, हत्या की धमकी देना, मारपीट करना आदि धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। रसिका सेठी ने एसएसपी से कहा था कि उनके रिश्तेदारों और दोस्तों से पता चला है कि वह कनाडा में बसने की तैयारी कर रहे हैं।