22 दिसंबर 2025,

सोमवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Meerut News: हार्पिक और डेटॉल का करते हैं इस्तेमाल तो हो जाएं सावधान! पहले पढ़ लें ये खबर

Meerut News: अगर आप भी घर पर हार्पिक और डेटॉल सोप उपयोग करते हैं तो ये खबर आपके लिए जरूरी है। बाजार से हार्पिक और डेटॉल सोप लाने से पहले ये खबर जरूर पढ़ लें।

2 min read
Google source verification

मेरठ

image

Kamta Tripathi

Aug 11, 2023

Meerut News: हार्पिक और डेटॉल का करते हैं इस्तेमाल तो हो जाएं सावधान! पहले पढ़ ले ये खबर

हार्पिक और डेटॉल का करते हैं इस्तेमाल तो हो जाएं सावधान! पहले पढ़ ले ये खबर

Meerut News: बाजार में बिक रहा हार्पिक और डेटॉल लोग आंख बंदकर खरीद रहे हैं। लोग सिर्फ भरोसा करके ही ब्रांड का नाम देखकर हार्पिक और डेटॉल खरीदते हैं। जबकि एनसीआर के बाजारों में इन दिनों हार्पिक और डेटॉल जो बिक रहा है वो घटिया दर्जे का है। या यो कहें कि बाजार में नकली हार्पिक और डेटॉल सोप बिक रहा है। मेरठ में बिक रहे नकली हार्पिक और डेटॉल सोप की सप्लाई दिल्ली से हो रही थी। इस संबंध में मेरठ में छापेमारी कर दो लोगों को गिरफ्तार किया है। जो कि दिल्ली से मेरठ में नकली हार्पिक और डेटॉल सोप की सप्लाई करते थे। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है। बता दें दिल्ली से मेरठ में सप्लाई हो रहे फर्जी ब्रांडेड माल का खुलासा करते हुए मुंबई की कंपनियों के अधिकारियों ने ब्रह्मपुरी पुलिस की मदद से दो जालसाज दबोचे हैं। दोनों के कब्जे से भारी मात्रा में नकली हार्पिक और डेटाल सोप बरामद किया है। कंपनी अधिकारियों द्वारा दर्ज कराए गए मुकदमे के बाद पुलिस ने दोनों आरोपियों को जेल भेज दिया है।

मुंबई की रैकेट बेंस्केर ग्रुप के मैनेजर निखिल ठाकुर ने बताया कि उनकी कंपनी विभिन्न नामचीन कंपनियों के नकली प्रोडक्ट की मॉनिटरिंग करती है। कंपनी को सूचना मिली कि मेरठ में कुछ लोग कंपनी के क्लाइंट्स के प्रोडक्ट का नकली माल बेचने के लिए आ रहे हैं। इसके बाद ब्रह्मपुरी पुलिस को मामले की सूचना दी।

यह भी पढ़ें : Meerut News: भाकियू का तिरंगा ट्रैक्टर मार्च, उर्जा भवन पर धरना, अधिकारियों किसानों में नोकझोंक

पुलिस ने कंपनी के अधिकारियों के साथ घेराबंदी करते हुए माधवपुरम पुलिया के पास दो लोगों को रोका। गाड़ी की तलाशी लेने पर भारी मात्रा में नकली हार्पिक और डेटॉल सोप बरामद हुआ है। पूछताछ के दौरान दोनों आरोपियों ने अपने नाम दिल्ली की रोहिणी निवासी रोहित और सुरजीत यादव बताए। आरोपियों ने बताया कि वह दिल्ली से नकली माल लेकर मेरठ और अन्य दूसरे जिलों में सप्लाई करते हैं। नकली माल और उसकी पैकिंग को देखकर हर कोई हैरान में पड़ गया कि ये असली हार्पिक है या नकली।