
Meerut News: भाकियू का तिरंगा ट्रैक्टर मार्च, उर्जा भवन पर धरना, अधिकारियों किसानों में नोकझोंक
Meerut News: भारतीय किसान यूनियन ने आज किसानों की समस्याओं को लेकर तिरंगा ट्रैक्टर मार्च निकाला। रही है। भारतीय किसान यूनियन का ये तिरंगा ट्रैक्टर मार्च पश्चिमांचल विद्युत वितरण निगम से संबंधित जिलों से निकाला गया और मेरठ के ऊर्जा भवन पर जाकर खत्म हुआ। ऊर्जा भवन पर किसानों ने धरना दे दिया। जहां पर किसानों की पंचायत चल रही है। किसानों की पंचायत में किसानों की विभिन्न मांगों को रखा गया। इस दौरान किसान पीवीवीएनएल एमडी से मिलने की मांग को लेककर अड़े रहे। एमडी ने तबियत खराब की बात कहते हुए किसानों से मिलने से मना किया। जिससे किसान भड़क उठे। किसानों और भाकियू पदाधिकारियों को पीवीवीएनएल के पदाधिकारी समझाते रहे लेकिन किसान मानने को तैयार नहीं हुए। काफी देर तक बातचीत के दौरान कोई हल नहीं निकला तो किसान वापस धरने पर जाकर बैठ गए।
भारतीय किसान यूनियन की ओर से किसानों की समस्याओं को लेकर आज ट्रैक्टर तिरंगा मार्च निकाला जा रहा है। भाकियू का ट्रैक्टर मार्च मुजफ्फरनगर से शुरू हुआ जो मेरठ के उर्जा भवन तक पहुंचा है। यहां पंचायत कर किसानों की विभिन्न समस्याएं किसानों ने उठाई। भाकियू प्रवक्ता के अनुसार राजकीय इंटर कॉलेज के मैदान से ट्रैक्टर की कतार शहर में आर्य समाज रोड से मीनाक्षी की चौक की तरफ रवान हुई। किसान बाढ़ क्षेत्र के लिए मुआवजा मांग रहे हैं। भाकियू प्रवक्ता चौधरी राकेश टिकैत ने कहा कि किसानों की हालत दयनीय है। बाढ़ से फसलें चौपट हो गई है। किसानों को बड़ी राहत दी जानी चाहिए।
तिरंगा मार्च देहात क्षेत्रों से शुरू हुआ जो मेरठ के ऊर्जा भवन पर पहुंच गया है। जहां पर पंचायत हो रही है। इस दौरान बिजली, गन्ना, आवारा पशु समेत किसानों की सभी समस्याओं को उठाया जाएगा। भाकियू जिलाध्यक्ष अनुराग चौधरी ने बताया कि ट्रैक्टर तिरंगा मार्च मेरठ की सभी तहसील से होकर ऊर्जा भवन पहुंचा। इस दौरान हजारों की संख्या में किसान शामिल हुए। मेरठ के ऊर्जा भवन में हजारों किसानों की भीड़ जुटी है।
Published on:
11 Aug 2023 06:50 pm
बड़ी खबरें
View Allमेरठ
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
