
Muharram 2023: मोहर्रम से पहले एक बैनर को लेकर मेरठ में शिया और सुन्नी के बीच भिड़ंत, भारी फोर्स तैनात
Muharram 2023 : मेरठ में मोहर्रम से पहले शिया और सुन्नी पक्ष आपस में भिड़ गए हैं। शिया और सुन्नी के आपस में भिड़ने से गांव में तनाव है। सूचना पर पहुंचे पुलिस अधिकारियों ने मामले को संभाला। पुलिस अधिकारियों ने शिया और सुन्नी पक्ष के लोगों को समझाकर घर भेजा। शिया और सुन्नी पक्ष में एक बैनर को लेकर आपस में भिडंत हो गई। शिया और सुन्नी में भिड़ंत की जानकारी होते ही अधिकारियों में हड़कंप मच गया। पुलिस अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर मामले को संभाला। मामला फलावदा क्षेत्र के महलका गांव का है। जहां पर आज गुरुवार को शिया और सुन्नी पक्ष के लोग आपस में भिड़ गए। देखते ही देखते दोनों पक्षों के लोग आमने-सामने आ गए। दोनों पक्षों के हाथ में लाठी डंडे थे। सूचना मिलने पर पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और मामले को संभालने की कोशिश की।
बता दे मोहर्रम का चांद देखने के बाद महलका गांव के इमाम बाड़े पर आज गुरुवार को तैयारियां हो रही थी। इसी दौरान मोहर्रम को लेकर लगाए बैनर पर कुछ पंक्तियां लिखी थीं। जिन पर सुन्नी पक्ष के लोगों ने एतराज जताया और हंगामा कर दिया। शिया और सुन्नी के बीच हंगामे की सूचना पर पहुंचे सीओ व थाना पुलिस ने दोनों पक्षों को शांत करने की कोशिश की।
मोहर्रम की एक तारीख पर शियाओं के कार्यक्रम के लिए तैयारियां हो रही थीं। इमाम बारगाह को सजाया गया था और बैनर लगाए गए थे। महलका बस स्टैंड के पास इमाम बारगाह पर बैनर लगा हुआ था। जिस पर शेरो-शायरी के लिहाज से एक शायर द्वारा कुछ पंक्तियां लिखी थीं, जिसको लेकर सुन्नी पक्ष में एतराज जताया। सुन्नी पक्ष के लोगों ने बैनर को उतारने की मांग की। जिस पर शिया पक्ष के लोगों ने बैनर उतारने से मना कर दिया। इसके बाद शिया और सुन्नी पक्ष के लोगों में कहासुनी हो गई। इस दौरान हंगामा हुआ और दोनों पक्षों के लोग आमने-सामने आ गए।
जानकारी के बाद सीओ मवाना उदय प्रताप व थाना प्रभारी मनीष शर्मा मय फोर्स मौके पर पहुंच गए। पुलिस अधिकारियों ने हंगामा कर रहे लोगों को समझाने का प्रयास किया। बाद में पुलिस और गांव के प्रधान असलम व मुख्तार हुसैन आदि लोगों ने मामला किसी तरह शांत कराया। बैनर पर लिखी पंक्तियों को हटा दिया गया। गांव में स्थिति सामान्य है। थाना पुलिस मौके पर तैनात है।
Published on:
20 Jul 2023 09:22 pm
बड़ी खबरें
View Allमेरठ
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
