
मेरठ में मिला स्वाइन फ्लू का मरीज, मचा हड़कंप
Meerut News, Swine flu: मेरठ में एक महिला स्वाइन फ्लू से पीड़ित बताई गई है। मेरठ के कसेरू बक्सर की रहने वाली 40 साल महिला को स्वाइन फ्लू हुआ है। इससे पहले साल 2020 में मेरठ में स्वाइन फ्लू के करीब 100 मरीज मिल चुके हैं। पिछले दो साल से मेरठ में स्वाइन फ्लू का एक भी मरीज नहीं था। मेरठ मंडलीय सर्विलांस अधिकारी डॉ. अशोक तालियान ने बताया कि करेरू बक्सर की रहने वाली स्वाइन फ्लू पीड़ित महिला अस्पताल में अपना इलाज करा रही है। जहां उनकी जांच में स्वाइन फ्लू पाया गया है। इसके बाद महिला के खून का सेंपल कंफर्म करने के लिए एलएलआरएम मेडिकल कॉलेज की लैब भेजा गया। इस लैब में भी महिला को स्वाइन फ्लू की पुष्टि हो गई है। स्वाइन फ्लू पीड़ित महिला के परिवार के तीन लोगों को सावधानी बरतने के निर्देश दिए हैं। हालांकि तीनों लोग स्वस्थ हैं। उनको किसी प्रकार की कोई परेशानी नहीं है।
मेरठ में इससे पहले 2020 में स्वाइन फ्लू के 100 से ज्यादा मरीज मिले थे। डॉ. अशोक तालियान ने बताया कि स्वाइन फ्लू इंफ्लूएंजा वायरस से फैलता है। यह संक्रामक रोग है, जो एक मरीज से दूसरे मरीज में फैलता है। ऐसे में अधिक सावधानी बरतने की जरूरत होती है। स्वास्थ्य विभाग ने दावा किया है कि बीमारी से बचाव के लिए दवाई उपलब्ध हैं।
स्वाइन फ्लू के लक्षण
स्वाइन फ्लू के लक्षण में बुखार के साथ नाक बहती है। खांसी और गले में खराश रहती है। मरीज को सांस लेने में दिक्कत होती है। पूरे शरीर के जोड़ों व सिर में दर्द रहता है। थकावट व सर्दी लगती है। इसी के साथ स्वाइन फ्लू मरीज के
थूक के साथ खून आना शुरू होेता है।
Updated on:
09 Aug 2023 08:27 am
Published on:
09 Aug 2023 08:25 am
बड़ी खबरें
View Allमेरठ
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
