9 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अटल बिहारी वाजपेयी की विपक्षी नेताआें ने की इतनी प्रशंसा आैर भाजपा नेताआें को दी यह सलाह

पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के निधन से जनपद के लोग स्तब्ध    
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मेरठ

•

image

Sanjay Kumar Sharma

•

Updated: 16 Aug 2018, 9:24 PM IST

meerut

अटल बिहारी वाजपेयी की विपक्षी नेताआें ने की इतनी प्रशंसा आैर भाजपा नेताआें को दी यह सलाह

मेरठ। कई दिन के अथक प्रयासों के बाद भी पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी को एम्स के चिकित्सक नहीं बचा सके। पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने शाम 5:05 पर अंतिम सांस ली। वह 94 वर्ष के थे। अटल जी की मृत्यु से भाजपा को गहरा आघात लगा है। भाजपा और उसके वरिष्ठ नेता सदमे में हैं। वहीं विपक्ष ने भी अटल जी को एक अच्छा नेता बताया है। विपक्ष का कहना है कि देश ने एक अच्छा वक्ता और जुझारू नेता खो दिया है।

यह भी पढ़ेंः Exclusive: अटल जी ने तब कहा था- मैं देखने में तो सुंदर हूं, दाढ़ी की त्वचा काली हो गई तो क्या हो गया!

'कभी अमर्यादित भाषा का प्रयोग नहीं किया'

रालोद के राष्ट्रीय महासचिव डा. मैराजुद्दीन ने कहा कि अटल बिहारी बाजपेयी जी सहित्यकार थे। वह दिल के अच्छे थे। उनके बोलचाल और उनके व्यवहार से बीजेपी के नेताओं को सबक लेना चाहिए। शिष्टाचार उनके रग-रग में भरा हुआ था। उन्होंने संसद में कभी अमर्यादित भाषा का प्रयोग नहीं किया। शायद यही कारण रहा कि उनके विरोधी भी उनकी भाषा और मिलनसार के कायल रहे। उनका जाना भारतीय राजनीति जगत को स्तब्ध कर देने वाला है।

यह भी देखेंः अटल बिहारी वाजपेयी के बारे में बात करते हुए रो पड़े डिप्टी सीएम

'देश ने खोया एक जुझारू नेता'

कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष डा. संजीव अग्रवाल ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी जी देश के अच्छे नेता थे। पूर्व प्रधानमंत्री अच्छा व्यक्तित्व रखते थे। देश में उन्होंने विपक्ष की अच्छी भूमिका निभाई थी। उन्होंने हमेशा स्वच्छ राजनीति की। वह दूसरे नेताओं के लिए एक मिसाल के तौर पर देखे जाते थे। उनके जाने से देश के राजनैतिक जगत को अपूर्णीय क्षति हुई है।

Exclusive: अटल जी के साथ में इस भाजपा नेत्री ने बिछार्इ थीं दरियां, जानिए कुछ रोचक किस्‍से

'शालीनता के धनी थे अटल जी'

समाजवादी पार्टी सरकार में पूर्व राज्यमंत्री का दर्जा प्राप्त डा. कुलदीप उज्जव्वल ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी जी सभ्यता और शालीनता की राजनीति के धनी थे। उन्होंने जीवन भर देश और समाज को बेहतरी के रास्ते पर ले जाने की कोशिश की। आज उनके निधन पर पूरा देश अश्रुपूर्ण श्रद्धांजलि दे रहा है। उनका जाना देश के लिए एक बहुत बड़ी हानि है।

यह भी पढ़ेंः Exclusive: अटल जी ने तब कहा था- मैं देखने में तो सुंदर हूं, दाढ़ी की त्वचा काली हो गई तो क्या हो गया!

'देश को स्वस्थ राजनीतिक परिवेश दिया'

'आप' नेता मनोज हंस ने कहा कि यह देश के लिए बहुत बड़ी क्षति है। वह एक अच्छे नेता, कवि और वक्ता थे। उनके जाने से देश को बहुत बड़ी क्षति हुई है। उनके जैसा नेता मिल पाना देश के लिए संभव नहीं है। अटल जी ने देश को स्वस्थ राजनीति का माहौल दिया। उन्होंने बताया कि आज दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का जन्मदिन भी है, लेकिन अटल जी की बीमारी के बारे में जानकर उन्होंने अपने जन्मदिन के सभी कार्यक्रम रद्द कर दिये हैं।

यह भी पढ़ेंः इस एक किस्से से जानें, अटल जी की किस आदत के सभी थे मुरीद

'नेताआें को सबक लेना चाहिए'

कांग्रेस प्रवक्ता अभिमन्यु त्यागी ने कहा कि अटल जी के स्वर्गवास से देश स्तब्ध है। हमने आज देश का महान नेता खो दिया। वह चाहे विपक्ष में हो या पक्ष में, उन्होंने हमेशा दमदार भूमिका निभाई। उनकी विदेश नीति आज भी विश्व के लिए एक मिसाल है। कई अच्छे मौकों पर अटल जी ने भारत का नेतृत्व किया था। आज अटल जी से दूसरे नेताओं को सबक लेना चाहिए। उन्होंने हमेशा स्वच्छ राजनीति की है।