मेरठ

सोतीगंज के कबाड़ियों ने UP के इस क्षेत्र को बनाया ठिकाना, एक साथ पहुंची पुलिस की दर्जनों टीमें

देश के सबसे बड़ा वाहन चोर बाजार सोतीगंज भले ही बंद हो गया हो। लेकिन सोतीगंज वाहन चोर बाजार के कबाड़ियों ने अब यूपी के ऐसे थाना क्षेत्र को अपना गढ़ बना लिया है। जहां के अपराधी आए दिन अपराध करते रहते हैं। सोतीगंज वाहन चोर कबाड़ियों का गढ़ अब लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र बन गया है। बता दें कि मेरठ का थाना लिसाड़ी गेट क्षेत्र काफी समय से अपराधियों का गढ़ है। अब सोतीगंज वाहन चोर बाजार के कबाड़ियों ने भी लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र को अपना गढ़ बना लिया है।

less than 1 minute read
Nov 08, 2022
सोतीगंज के वाहन चोर कबाड़ियों ने UP के इस क्षेत्र को बनाया ठिकाना, एक साथ पहुंची पुलिस की दर्जनों टीमें

मेरठ पुलिस ने एक बार फिर से जिले में बदमाशों का सत्यापन कार्य शुरू किया है। आज मंगलवार को तड़के पुलिस की दो दर्जन टीमें महानगर के सबसे अधिक संवेदनशील थाना लिसाड़ीगेट पहुंचीं। जहां से लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र में रहने वाले अपराधियों का सत्यापन कार्य किया गया। बता दें कि मेरठ का लिसाड़ीगेट थाना क्षेत्र अपराधियों के लिए पहले से काफी बदनाम है। यह थाना क्षेत्र प्रदेश में भी अपराध के मामले में सुर्खियों में रहता है।

अब सोतीगंज के शातिर कबाड़ियों का लिसाड़ीगेट थाना क्षेत्र ठिकाना बन रहा है। देश के सबसे बड़े वाहन चोर बाजार सोतीगंज पर शिकंजा कसा तो शातिरों ने लिसाड़ी गेट क्षेत्र को अपनी पनाहगाह बना लिया। लेकिन अब पुलिस ने लिसाड़ीगेट के अपराधियों पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। आज मंगलवार को पुलिस की कई टीमों ने सत्यापन ऑपरेशन चलाया।


पुलिस के आपरेशन सत्यापन के दौरान लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र में रहने वाले 300 से अधिक अपराधियों का पुलिस सत्यापन किए गए। पुलिस अपराधी सत्यापन में हिस्ट्रीशीटर,वाहन चोर,डकैती लुटेरे, हत्या के अपराधी भी शामिल हैं। पुलिस सत्यापन में यह भी पता किया गया कि जेल से छूटने के बाद अपराधी क्या कर रहे हैं। उनका परिवार कैसे गुजारा कर रहा है।

Published on:
08 Nov 2022 08:39 pm
Also Read
View All

अगली खबर