16 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Meerut News: कुख्यात उधम सिंह का भाई पहुंचा कचहरी तो मचा हड़कंप, पुलिस ने तलाशी लेकर बैरंग लौटाया; देखें वीडियो

पश्चिम यूपी का कुख्यात उधम सिंह का भाई आज कचहरी अपने ससुर की हत्या मामले में गवाही देने कचहरी पहुंचा तो हड़कंप मच गया।

less than 1 minute read
Google source verification

मेरठ

image

Kamta Tripathi

Jun 14, 2023

Meerut News: कुख्यात उधम सिंह का भाई पहुंचा कचहरी तो मचा हड़कंप, पुलिस ने तलाशी लेकर बैरंग लौटाया; देखें वीडियो

Meerut News: कुख्यात उधम सिंह का भाई पहुंचा कचहरी तो मचा हड़कंप, पुलिस ने तलाशी लेकर बैरंग लौटाया; देखें वीडियो

Meerut News : कुख्यात उधम सिंह का भाई अपने ससुर की हत्या मामले में गवाह है। वो आज कचहरी तारीख पर पहुंचा। इसकी सूचना पुलिस को मिली तो हड़कंप मच गया। पुलिस को सूचना मिली कि उधम सिंह का भाई हत्या के इरादे से पिस्टल लेकर आया है। पुलिस ने कार के डैशबोर्ड से लेकर सीट हटाकर चेकिंग की।

थाना सरूरपुर क्षेत्र के करनावल का रहने वाला मोहित कुमार चौधरी नंगला ताशी में रहता है। जो कुख्यात उधम सिंह का चचेरा भाई हैं। दो साल पहले मोहित के ससुर सुक्रम पाल की उसी के बेटे मोंटू उर्फ रोहित ने हत्या कर दी थी। जिसमे मोहित व उसकी पत्नी गवाह है।

आज बुधवार दोपहर मोहित चौधरी अपने दोस्त आशीष राठी निवासी हरियाणा के साथ कचहरी आया था। तारीख लगाने के बाद दोनों कमिश्नरी पार्क के पास कार में बैठे हुए थे। इसी दौरान किसी ने पुलिस को सूचना दी कि उधम सिंह का भाई मोहित और आशीष पिस्टल लेकर आए हैं जो कि कचहरी में आए मुल्जिम की हत्या करना चाहते हैं।

ये पता चलते ही सिविल लाइन थाना प्रभारी टीम को लेकर मौके पर पहुंचे। उन्होंने दोनों युवकों की तलाशी लेने के बाद कार की चेकिंग की। कार की तलाशी के दौरान कुछ नहीं मिला। जिसके बाद पुलिस को खाली हाथ वापस लौटना पड़ा। पुलिस का कहना है कि दोनों युवकों के अपराधिक रिकॉर्ड के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है।