
मेरठ। बदमाशों के बढ़ते दमखम को देखते हुए पुलिस सख्त कार्रवाई कर रही है। 18 फरवरी को पुलिस ने कार्रवाई करते हुए कुख्यात गैंगस्टर शक्ति नायडू का एनकाउंटर किया था। जिसमें उसका एक साथी भूरा फरार हो गया था। जिसके बाद पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान एक लाख के इनामी रवि भूरा के पैर में गोली मारी। जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया। बाद में पुलिस ने घायल बदमाश को जिला अस्पताल में भर्ती कराया।
एडीजी प्रशांत कुमार ने बताया कि कुछ दिनों से पश्चिम उत्तर प्रदेश में शक्ति नायडू गैंग सक्रिय था। 30 जनवरी को शक्ति नायडू और उसके साथी के बीच गैंगवार हो गई थी। जिसमें उसके साथी हनी की मौत हो गई थी। जिसके बाद से पुलिस इस गैंग पर लगातार नजर रखे हुए थी। कुख्यात शक्ति नायडू गैंग द्वारा फिल्म अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा से 8 करोड़ की फिरौती लेने का मामला सामने आया था। गत 18 फरवरी को गैंगस्टर शक्ति नायडू पुलिस मुठभेड़ में मारा गया था।
गोलाबारी के दौरान उसका एक साथी भूरा फरार हो गया था। जिसके बाद पुलिस ने एसएसपी अजय साहनी के नेतृत्व में पल्लवपुरम थाना क्षेत्र की पुष्प विहार कॉलोनी में एनकाउंटर कर एक लाख के इनामी रवि भूरा को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस मुठभेड़ में बदमाश को पैर मेें गोली लगी।
रवि भूरा नायडू गैंग का सक्रिय सदस्य है। इस पर मेरठ एनसीआर और कई राज्यों में दर्जनो मुकदमे दर्ज हैं। शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा से 8 करोड़ की फिरोती मांगने में भी रवि भूरा शामिल था। 18 फरवरी के बाद से शक्ति नायडू के तीन साथी फरार हो गए थे। मुठभेड़ के बाद पुलिस को बदमाश के पास से एक क्रेटा गाड़ी, पिस्टल और कारतूस बरामद हुए है। पुलिस ने मुठभेड़ में घायल बदमाश को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उसका उपचार किया जा रहा हैैै। पुलिस बदमाश को इलाज के बाद जेल भेजने की तैयारी कर रही है। एडीजी ने बताया कि जो तीन बदमाश भागे हैं। पुलिस उनको तलाश रही है।
Updated on:
22 Feb 2020 04:46 pm
Published on:
22 Feb 2020 10:26 am
बड़ी खबरें
View Allमेरठ
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
