
मेरठ। ब्रहमपुरी थाना क्षेत्र में उस समय हड़कंप मच गया, जब किसी दुस्साहिक युवक ने कोठा को गोली मार दी और फायरिंग करते हुए अपने साथी के साथ फरार हो गया। संचालिका को आनन-फानन में अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। संचालिका की मौत पर नगर वधुओं ने आरोपी की गिरफ्तारी के लिए हंगामा किया। सूचना पर एसपी सिटी समेत कई थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और हंगामा शांत किया।
गोली मारकर फरार हो गया युवक
घटना करीब शाम पांच बजे की है। कबाड़ी बाजार के रेड लाइट एरिया में रहने वाली जरीना को गोली मारकर दुस्साहसिक वारदात को अंजाम दिया गया। जरीना अपना कोठा चलाती थी। चीख-पुकार सुनकर अन्य नगर वधुएं व आसपास के लोग घटनास्थल की ओर दौड़े। वहीं आरोपी युवक घटना को अंजाम देने के बाद फायरिंग करते हुए अपने साथी के साथ फरार हो गया। घटना की सूचना मिलते ही एसपी सिटी प्रकाश द्विवेदी, सीओ ब्रहमपुरी कई थानों की फोर्स के साथ मौके पहुंचे। एसपी सिटी ने नगर-वधुओं व आसपास के दुकानदारों से भी पूछताछ की। वहीं जरीना की मौत की खबर सुनते ही पूरे कबाड़ी बाजार में रोष फैल गया। नगर वधुओं ने पुलिस का घेराव करते हुए आरोपी को जल्द से जल्द गिरफ्तार करने की मांग की है। एसपी सिटी ने जल्द ही घटना का खुलासा करने का वादा किया है। वहीं घटना के बाद से रेड एरिया में दहशत का माहौल है।
इस तरह दिया घटना को अंजाम
कबाड़ी बाजार में मूलरूप से बंगलुरु की रहने वाली जरीना कोठा चलती हैै। सोमवार को दोपहर तीन बजे एक युवक कोठे पर आया। जरीना ने कोठे पर काम करने वाली पांचों लड़कियों को बुला लिया। युवक इनमें से एक लड़की को लेकर कमरे में चला गया। लड़की के मुताबिक युवक ने बहुत शराब पी हुई थी और बहुत बद्तमीजी कर रहा था जिसकी वजह से उसको वापस जाने के लिए बोला गया जिस पर वह जान से मरने की धमकी दे कर चला गया। शाम को युवक अपने एक साथी को लेकर पुन: कोठे पर पहुंचा और कमरे में घुस कर कोठा संचालिका जरीना के सिर में तमंचे से गोली मार दी। जरीना के निढाल होते ही दोनों फरार हो गए। जरीना को अस्पताल ले जाया गया जहा डॉक्टरो ने उसको मृत घोषित कर दिया। घटना की सुचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
चंद कदम पर सीओ कार्यालय और थाना
जिस जगह हत्यारोपी ने घटना को अंजाम दिया उससे मात्र चंद कदम की दूरी पर सीओ ब्रहमपुरी और थाना ब्रहमपुरी है। कबाड़ी बाजार के दो चौराहों पर हमेशा पुलिसकर्मी तैनात रहते हैं। इसके बाद भी दुस्साहसिक तरीके से कोठा संचालिका की हत्या कर दी गई। इससे पहले भी कोठों पर हंगामे की घटनाएं होती रही हैं। इसके बाद भी थाना पुलिस और सीओ कार्यालय में तैनात पुलिस बल सतर्क नहीं हुआ। जिसका नतीजा यह हुआ कि अब कबाड़ी बाजार में कोठा संचालिका की हत्या कर दी गई।
Published on:
01 May 2018 12:17 pm
बड़ी खबरें
View Allमेरठ
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
