9 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Bigg Boss 16 : बिग बॉस में ‘गुंडी’ बनकर की फाइट तो हुई बेघर, लगाए गंभीर आरोप

Bigg Boss 16 Archana Gautam हस्तिनापुर से कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ने वाली बालीवुड अभिनेत्री अर्चना गौतम अब बिग बॉस—16 से भी बाहर हो गई हैं। बिग बॉस 16 में एंट्री करने से पहले अभिनेत्री अर्चना गौतम ने कहा था कि वो गुंडी बनेंगी। आखिरकार बिग बॉस में अर्चना गौतम गुंडी साबित हुईं। उन्होंने गुंडी बनकर फाइट की और उनको बाहर का रास्ता दिखा गया। उनके बाहर होने पर उनके प्रशंसकों में रोष है और उन्होंने फिर से अर्चना गौतम को बिग बास में एंट्री देने की मांग की है।

2 min read
Google source verification

मेरठ

image

Kamta Tripathi

Nov 10, 2022

Bigg Boss 16 : बिग बॉस में 'गुंडी' बनकर इस ​अभिनेत्री ने की फाइट और हो गई बेघर, लगाए गंभीर आरोप

Bigg Boss 16 : बिग बॉस में 'गुंडी' बनकर इस ​अभिनेत्री ने की फाइट और हो गई बेघर, लगाए गंभीर आरोप

Bigg Boss 16 Archana Gautam अभिनेत्री से नेत्री और फिर अभिनेत्री बनीं मेरठ निवासी अर्चना गौतम अब बिग बॉस -16 से बाहर हो गई हैं। इससे बालीवुड अभिनेत्री अर्चना गौतम के प्रशंसकों में रोष है। इंटरनेट मीडिया के विभिन्न माध्यमों पर अर्चना गौतम को बिग बॉस 16 में वापस लेने की मांग उठ रही है। अभिनेत्री अर्चना गौतम समर्थकों ने बिग बॉस की इस कार्रवाई को पक्षपात करार बताया है। बिग बॉस शो में शामिल शिव ठाकरे के साथ हुई मारपीट मामले में अर्चना गौतम को बाहर का रास्ता देखना पड़ा है। ट्विटर पर ब्रिंग बैक अर्चना टाप 10 में ट्रेंडिंग में रहा है।

विधानसभा चुनाव 2022 में हस्तिनापुर विधासनसभा सीट से अर्चना कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ी थीं। मेरठ निवासी अभिनेत्री अर्चना गौतम जहां पूरे शान के साथ बिग बॉस में मेरठ का नाम लेती रही। वहीं कई मेहमानों के सामने उन्होंने मेरठ का जिक्र किया। मेरठ से संबंध रखने वाली हुमा कुरैशी अपनी फिल्म डबल एक्सएल के प्रमोशन को लेकर पहुंची थीं। तब उन्होंने कहा था कि मेरठ का नाम रोशन कर रही हो। हुमा की उस फिल्म में भूमिका भी मेरठ से संबंधित है।

यह भी पढ़ें : Big Bass 16 in Archana Gautam : हस्तिनापुर से चुनाव हारी अर्चना गौतम की बिग बास में एंट्री, बोली,‘मैं भी बनूंगी गुंडी’


बता दें कि बिग बॉस 16 में नया बदलाव आया है। दरअसल अर्चना गौतम को बिग बॉस ने शिव ठाकरे से फिजिकल फाइट करने के चलते बेघर कर दिया। अर्चना गौतम बिग बॉस 16 में अपने खेल के कारण काफी लोकप्रियता पा रही थी। लेकिन अर्चना गौतम अपने गुस्से पर काबू नहीं रख पाई। इसके चलते शिव ठाकरे से अर्चना गौतम की बहस हुई और इस बहस ने मारपीट का रूप ले लिया। बिग बॉस ने इसके बाद अर्चना को लड़ाई शुरू करने और शिव ठाकरे से फिजिकल फाइट करने के चलते शो से बाहर कर दिया।