12 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Pulwama Revenge: महिला पुलिसकर्मियों ने खाए खुशी में लड्डू, युवाआें ने प्रधानमंत्री मोदी के लिए कही ये बड़ी बात, देखें वीडियो

आतंकी ठिकानों पर भारतीय वायु सेना की कार्रवाई से खुशी का माहौल  

2 min read
Google source verification
meerut

Pulwama Revenge: महिला पुलिसकर्मियों ने खाए खुशी में लड्डू, युवाआें ने प्रधानमंत्री मोदी के लिए कही ये बड़ी बात

मेरठ। मेरठ के कमिश्नरी चौराहे पर दिन निकलते ही महानगर की प्रमुख गतिविधियां शुरू हो जाती हैं। यहां पर सभी धरने-प्रदर्शन और राजनीतिक दलों की बैठकें होती हैं। आज कमिश्नरी चौराहे पर सुबह से ही लड्डू बांटे जा रहे थे। लड्डू खाने वालों में महिला पुलिसकर्मियों की संख्या सबसे अधिक रही। एक व्यक्ति महिला पुलिसकर्मियों को लड्डू बांट रहा था। उसके साथ एक अन्य व्यक्ति थाल में लड्डू को भरकर पीछे-पीछे चल रहा था।

यह भी पढ़ेंः Pulwama Revenge: विश्व हिन्दू परिषद के वरिष्ठ नेता ने कहा- परंपरा है किसी को छेड़ते नहीं और कोई छेड़े तो...

लड्डू बांटने वाला व्यक्ति मेरठ शहर का आम नागरिक था। खाने वाले भी इसी शहर के लोग थे। लड्डू खाने वालों और बांटने वालों में कोई जातिभेद नहीं था। अगर था तो सिर्फ देशभक्ति की भावना। एलओसी पार पाकिस्तान के आतंकी ठिकानों पर भारतीय वायु सेना की कार्रवाई से मेरठवासियों में खुशी का माहौल था। कमिश्नरी चौराहे पर हर आने-जाने वालों को लड्डू खिलाए गए।

यह भी पढ़ेंः Pulwama Revenge: पूर्व सैन्य अफसरों ने कहा- अभी रुकना नहीं है...आैर स्ट्राइक करनी होंगी

युवाओं ने मोदी से कही ये बात

पाक स्थित आतंकवादी ट्रेनिंग कैंप पर हुई भारतीय एयर स्ट्राइक को लेकर मेरठ के युवाओं में भी जोश है। मेरठ के युवाओं ने एयर स्ट्राइक के बाद प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से बड़ी बात कह दी है। मेरठ के रहने वाले शांतनु त्यागी ने कहा कि यह देश के लिए अच्छा है। इससे पाकिस्तान को सबक मिलेगा। उन्होंने कहा कि हम मोदी से गुजारिश करते हैं कि वह पाकिस्तान को ऐसा सबक सिखाए कि आगे से वह ऐसी हिम्मत न कर सके। वैभव ने कहा कि हमारे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी बहुत अच्छा काम कर रहे हैं।

यह भी पढ़ेंः Pulwama Revenge: पीओके पर हमले के बाद भाजपा प्रदेश अध्‍यक्ष ने महबूबा मुफ्ती को दी यह चेतावनी- देखें वीडियो

उन्होंने कहा कि पुलवामा में हमारे बहुत सारे जवान शहीद हुए। उनकी शहादत का बदला तो लेना ही था, जो कि आज उनकी तेरहवीं के दिन ले लिया गया। उन्होंने कहा कि यह काम सिर्फ नरेन्द्र मोदी ही कर सकते हैं और उन्होंने कर दिखाया। बताते चलें कि मंगलवार को सुबह भारतीय समय के अनुसार तीन बजकर तीस मिनट पर भारतीय वायु सेना ने पाकिस्तान स्थित जैश-ए-मोहम्मद के ठिकानों पर हमला कर दिया आैर आतंकियों के कई कैंप तबाह कर दिए।