एडीजी ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि उनकी प्राथमिकता कोरोना संक्रमण से जोन को मुक्त करवाना है। इसके साथ ही पूरे जोन में कानून-व्यवस्था को दुरुस्त बनाना भी उनकी प्राथमिकता है। उन्होंने बताया कि कोरोना से फ्रंट पर लड़ रही फोर्स को कैसे सैनिटाइज्ड किया जाए, उन्हें इसके लिए भी काम करना है। उन्होंने इस बात पर संतोष व्यक्त किया कि फोर्स पूरी तरह से सैनिटाइज्ड हो रही है। एडीजी राजीव सब्बरवाल ने कहा कि हर व्यक्ति को खुद को बचाकर रखना होगा। तभी हम कोरोना जैसे गंभीर संक्रमण से लड़ाई जीत सकते हैं। उन्होंने कहा कि मेरठ की टीम अच्छी है और वह अच्छा काम कर रही है। हर मोर्चो पर टीम ने अपने आप को सिद्ध किया है और आगे भी करती रहेगी।