
फेसबुक में नौकरी करने वाली मेरठी महिला की अमेरिका में मौत,ट्विटर में नौकरी करने वाले दामाद पर आरोप
मेरठ की महिला की अमेरिका में संदिग्ध परिस्थितियों में मृत्यु हो गई है। महिला की मौत की खबर जब मेरठ में उसके परिजनों को लगी तो वह काफी दुखी हो गए। परिजनों ने जब अमेरिका में मृतक महिला के पति और अपने दामाद से बात करने की और पूरा मामला जानने की कोशिश की तो उसकी बातों पर नपरिजनों को शक हुआ है। मृतक महिला फेसबुक में काम करती है। जबकि मृतक महिला का पति ट्विटर में नौकरी करता है। मेरठ में मृतक महिला के भाई और बहन ने यूएस दूतावास को महिला के शव का फिर से पोस्टमार्टम करने के लिए पत्र लिखा है। वहीं दूसरी ओर अमेरिका में रह रहा मृतक महिला के पति ने पोस्टमार्टम कराने से मना कर दिया है।
मृतका के भाई और बहन ने यूएस में ही अंतिम संस्कार कर दिया। मृतका के बुजुर्ग माता पिता अंतिम समय मेें अपनी बेटी का चेहरा भी नहीं देख सके। उन्होंने दामाद पर दहेज हत्या का आरोप लगाते हुए एसएसपी कार्यालय में शिकायती पत्र दिया है। मेडिकल थाना क्षेत्र की अजंता कालोनी निवासी कल्पना माहेश्वरी पत्नी राजेंद्र माहेश्वरी के मुताबिक उनकी बेटी अंशु माहेश्वरी ने प्रयागराज के एमएनआर से बीटेक किया था। इसके बाद अंशु आगे की पढ़ाई के लिए अमेरिका चली गई। जहां उसकी नौकरी फेसबुक में लग गई। इसी बीच इंटरनेट के जरिए अंशु की दोस्ती महाराष्ट्र के वर्धा स्थित गांधी वार्ड हिन्गन घाट निवासी सुमित बिनानी पुत्र गोविंद लाल चतुर्भुज बिनानी से हो गई। वह अमेरिका में ट्विटर में नौकरी करते हैं। उन्होंने परिजन को सूचना देकर विदेश में ही शादी कर ली।
इसके बाद दंपती ने यूएस के बिलिव्यू स्टील क्षेत्र में मकान खरीदा। आरोप है कि इसी बीच सुमित ने अंशु के इंश्योरेंस व अन्य दस्तावेजों में खुद को नामिनी कर लिया। बीती नौ फरवरी को सुमित के रिश्तेदारों ने कल्पना को सूचना दी कि घर में आग लगने की वजह से अंशु की मौत हो गई है। मृतका के भाई अतुल माहेश्वरी और बहन अंजलि यूएस पहुंचे और अंशु का अंतिम संस्कार किया।
Published on:
25 Feb 2022 02:33 pm
बड़ी खबरें
View Allमेरठ
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
