31 दिसंबर 2025,

बुधवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Facebook friend rape case meerut : फेसबुक फ्रेड से बेगलुरु में किया दुष्कर्म, फ्लाइट से पहुंचकर पीड़िता ने मेरठ से करवाया गिरफ्तार

Facebook friend rape case meerut बेगलुरु की रहने वाली एक महिला के साथ मेरठ थाना लिसाडी गेट निवासी एक युवक ने जबरन संबंध बनाए। इसके बाद युवक महिला को वीडियो और फोटो के जरिए ब्लैकमेल करता था। महिला जब काफी परेशान हो गई तो वह बेगलुरु से दिल्ली फ्लाइट से पहुंची उसके बाद मेरठ थाना लिसाडी गेट आकर रात में उसने पूरी बात बताई और रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने महिला की दर्ज कराई रिपोर्ट के आधार पर तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपी को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया।

less than 1 minute read
Google source verification

मेरठ

image

Kamta Tripathi

Sep 15, 2022

rape case meerut : बेगलुरु की फेसबुक फ्रेंड से मेरठी युवक ने किया दुष्कर्म, मेरठ पहुंचकर महिला ने करवाया गिरफ्तार

,,rape case meerut : बेगलुरु की फेसबुक फ्रेंड से मेरठी युवक ने किया दुष्कर्म, मेरठ पहुंचकर महिला ने करवाया गिरफ्तार

Facebook friend rape case meerut बेगलुरु से मेरठ लिसाड़ी गेट थाने पहुंची महिला ने थाने में दी जानकारी के मुताबिक बताया कि उसकी दोस्ती फेसबुक के माध्यम से समर गार्डन निवासी आरोपी जुबेर से हुई थी। लिसाड़ी गेट थाना प्रभारी कुलदीप ने बताया कि बुधवार की रात एक महिला बेगलुरु से थाने आई। उसने बताया कि वह बेंगलुरु की रहने वाली है। चार वर्ष पूर्व उसकी दोस्ती फेसबुक के माध्यम से समर गार्डन निवासी जुबेर से हुई थी।


इसके बाद दोनों के बीच बातचीत होने लगी तो आरोपी कुछ समय बाद ही उससे मिलने के लिए बेगलुरु पहुंच गया। जहां पर आरोपी जुबेर ने महिला के साथ जबरन संबंध बना लिए। इसके बाद आरोपी ने महिला को किसी से बताने पर फोटो वायरल करने की धमकी दी। आरोप है कि जुबेर ने महिला को ब्लैकमेल कर कई बार मेरठ बुलाया था। महिला आरोपी से दूर होना चाह रही थी। लेकिन आरोपी जुबेर हर बार फोटो वायरल कर उसे बदनाम करने की धमकी दे रहा था।


यह भी पढ़ें : Court sentenced accused of rape : मेरठ में दुष्कर्म के आरोपी को सात साल का कारावास और दस हजार रूपये का जुर्माना

इसकी जानकारी पीडित महिला ने अपने पति और अन्य परिजनों को दी तो उन्होंने पुलिस कार्रवाई कराने की बात कही। इसी के बाद महिला बुधवार को फ्लाइट से पहले दिल्ली पहुंची उसके बाद फिर मेरठ पहुंची। महिला ने थाना लिसाडी गेट पहुंचकर आरोपी के खिलाफ तहरीर दी। थाना प्रभारी ने बताया कि रात में दबिश देकर आरोपी जुबेर को गिरफ्तार कर लिया। उसके दो साथी भी पुलिस ने हिरासत में लिए हुए हैं।