16 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Mentha Oil Rate Mentha Oil Price Today: नवंबर के बाद बढ़े मेंथा ऑयल के दाम, जानें आज की कीमत

आज मेंथा ऑयल के दाम बढ़ गए। मेंथा ऑयल का भाव आज 1023 रुपए प्रति किलोग्राम पर जा पहुंचा है।

less than 1 minute read
Google source verification

मेरठ

image

Kamta Tripathi

Feb 23, 2023

Mentha Oil Rate Mentha Oil Price Today : मेंथा ऑयल रेट में आज एक साथ 28.50 रुपए का इजाफा, जानें आज का Mint Oil Price

Mentha Oil Rate Mentha Oil Price Today : मेंथा ऑयल रेट में आज एक साथ 28.50 रुपए का इजाफा, जानें आज का Mint Oil Price

फरवरी के महीने में मेंथा ऑयल की कीमत में तेजी देखी जा रही है। मेंथा ऑयल का एक सप्ताह पहले 16 फरवरी 2023 को भाव 990 रुपए प्रति किलोग्राम था। जो अब 1013 प्रति किलोग्राम पर पहुंच गया है। मेंथा ऑयल के दामों में आगे भी तेजी जारी रहेगी। ऐसा बाजार के जानकारों का मानना है।

यह भी पढ़ें : रोडवेज बस में यात्रा के दौरान मृत्यु होने पर आश्रितों को मिलेंगे 7.50 लाख, घायल होने पर आर्थिक मदद

नवम्बर 2022 से मेंथा ऑयल की कीमत में तेजी जारी है। नवंबर में ही मेथा ऑयल का दाम 1000 रुपए का आंकड़ा छू चुका है। मेंथा निवेशकों को भारी मुनाफा हो सकता है। मेंथा ऑयल दाम इस साल जनवरी के पहले दिन 987 रुपए प्रति किग्रा पर खुला था।

जबकि उससे पहले नवंबर 2022 में मेंथा ऑयल का अधिकतम दाम 988.90 और न्यूनतम दाम भी 987 रुपए प्रति किग्रा रहा था। उससे पहले अक्टूबर महीने मेंथा ऑयल निवेशकों का हाल अच्छा नहीं रहा था। कमोडिटी एक्सपर्ट की माने तो इस महीने निवेशकों को मुनाफा ही मुनाफा मिलेगा।

यह भी पढ़ें : वीडियो: पहलवान Divya Kakran की शादी में पहुंचे Brijbhushan Sharan Singh


यूपी में मेंथा ऑयल बाजार
उत्तर प्रदेश में मेंथा ऑयल का उत्पादन संभल, रामपुर, चंदौसी, बाराबंकी, श्रावस्ती, अंबेडकरनगर, सुल्तानपुर जिलों में होता है। चंदौसी, संभल, बाराबंकी यूपी के बड़े बाजार हैं।

यह भी पढ़ें : Photo Gallery: मेरठ जोन तीरंदाजी प्रतियोगिता 2023 में मुजफ्फरनगर पहले और सहारनपुर दूसरे स्थान पर

संभल में मेंथा ऑयल रेट क्या हैं?
मेंथा ऑयल को खरीदने और बेचने के लिए संभल जिला बेहद खास है। भारत में मेंथा ऑयल ट्रेडिंग को संभल से जाना जाता है।
इसके अलावा बाराबंकी भी मेंथा ऑयल के लिए प्रसिद्ध है। यहां मेंथा ऑयल की जमकर बिक्री होती है।