थाना लालकुर्ती अंतर्गत बाजार में पिंकी छोले भंडार के नाम से कुशल छाबड़ा की दुकान है। इसी दुकान के बराबर में मन्नु टेलर्स की दुकान है। आज सुबह मन्नु टेलर्स के मालिक ने देखा कि उसकी दुकान के पास से कूबल लगाई हुई है। उसने इसकी जानकारी पिंकी छोले भंडार के मालिक को दी। वो जब दुकान पर पहुंचे तो उनके होश उड़ गए। दुकान से तीन दानपात्र और रूपये रखने का गल्ला समेत दुकान की लेजर बुक, बिल बुक और हिसाब-किताब रखने वाला रजिस्ट्रर गायब था। दुकान मालिक ने बताया कि उनकी दुकान से करीब 70 हजार रूपये का कैश और बाकी समान चोर ले गए हैं।